Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में ब्रजघाट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बरेली जा रहे एक कार सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के प्यारा खडेरा निवासी तैंतीस वर्षीय रामाभिलाष , दिल्ली निवासी दीपक चौहान और उनकी पत्नी शिवानी चौहान के साथ दिल्ली से बरेली जा रहे थे। सफर के दौरान जैसे ही उनकी कार टोल प्लाजा और ब्रजघाट के बीच पहुंची, तभी रामाभिलाष लघुशंका करने के लिए हाईवे के किनारे उतरे।
हादसे में मौके पर हुई मौत (Hapur News)
इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामाभिलाष की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur News)
थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि वाहन के बारे में पता चल सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


