Khabarwala 24 News Lucknow: UP News उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और सांगठनिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी की गई इस नई सूची में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का खास ख्याल रखा गया है। नई टीम में पुराने अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताने के साथ-साथ कई नए और ऊर्जावान चेहरों को भी शामिल किया गया है।
उपाध्यक्षों की सूची में बड़े नाम शामिल (UP News)
पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए 19 प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस सूची में पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, और मोहित बेनीवाल जैसे कद्दावर नेताओं को जगह दी गई है। इसके अलावा देवेश कोरी, श्रीमती प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महामंत्री और मंत्रियों की नई टीम (UP News)
संगठन में रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले प्रदेश महामंत्री पद पर 8 नेताओं को तैनात किया गया है। इनमें रामप्रताप सिंह चौहान, श्रीमती गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी शामिल हैं।
इसके साथ ही, पार्टी ने 19 प्रदेश मंत्रियों के नामों का भी एलान किया है। इस सूची में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, श्रीमती किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, श्रीमती संचिता सिंह चौहान (लुनिया), श्रीमती रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर शामिल हैं। ये सभी नेता जमीन पर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष और मीडिया विंग में बदलाव (UP News)
उत्तर प्रदेश को सांगठनिक दृष्टि से छह क्षेत्रों में बांटा गया है, जिनके नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई है। पश्चिम क्षेत्र की कमान नवाब सिंह नागर को, ब्रज की पूरन लाल लोधी को, कानपुर की राम किशोर साहू को, अवध की अवधेश द्विवेदी को, काशी की अशोक चौरसिया को और गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी विनोद राय को दी गई है।
कार्यालय और मीडिया प्रबंधन को मजबूत करते हुए भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री बनाया गया है। दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।
इन्हें मिली यह जिम्मेदारी (UP News)
युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रोहित मिश्रा को, पिछड़ा मोर्चा प्रकाश पाल को, किसान मोर्चा देवेंद्र सिंह को, अनुसूचित मोर्चा अशोक रावत को, महिला मोर्चा श्रीमती सरोज कुशवाह को और अनुसूचित जनजाति मोर्चा विद्याभूषण गोंड को सौंपा गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा की यह नई टीम राज्य में पार्टी को एक नई गति देगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


