Hapur News एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बदला सीओ का कार्यक्षेत्र, अनीता चौहान बनीं नई सीओ सिटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए पिलखुवा की सीओ अनीता चौहान को अब हापुड़ का नया सीओ सिटी नियुक्त किया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए पिलखुवा की सीओ अनीता चौहान को अब हापुड़ का नया सीओ सिटी नियुक्त किया है। वहीं, हाल ही में जनपद में आए मुकेश चंद्र को सीओ पिलखुवा की कमान सौंपी गई है।

दो क्षेत्राधिकारियों के तबादले के बाद हुआ फेरबदल (Hapur News )

दरअसल, शासन स्तर से जनपद में तैनात दो सीओ का तबादला गैर जनपद कर दिया गया था। इसके बाद एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सीओ सिटी वरुण मिश्रा को मथुरा और महिला क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह को संभल जनपद के लिए कार्यमुक्त (रिलीव) कर दिया था। दो अधिकारियों के जाने के बाद से ही शहर और पिलखुवा सर्किल में नए प्रभारियों की नियुक्ति तय मानी जा रही थी।

सहारनपुर से आए मुकेश चंद्र को मिली पिलखुवा की कमान (Hapur News )

इसी बीच सहारनपुर जनपद से स्थानांतरित होकर आए क्षेत्राधिकारी मुकेश चंद्र ने हापुड़ में अपनी आमद दर्ज कराई थी। जनपद की कानून व्यवस्था और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने तेज-तर्रार महिला पुलिस अधिकारी अनीता चौहान को सीओ पिलखुवा से हटाकर सीओ सिटी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, जबकि मुकेश चंद्र को पिलखुवा सर्किल का नया क्षेत्राधिकारी (सीओ) बनाया गया है। पुलिस विभाग को उम्मीद है कि इस फेरबदल से जिले की कानून व्यवस्था और बेहतर होगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News