Hapur News उद्योगपति के घर डकैती डालने वाले दो बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम, पुलिस टीम तलाश में जुटी

Hapur News जनपद के प्रमुख व्यवसायी नरेंद्र अग्रवाल के घर पर 1 जून को हुई चौंकाने वाली डकैती की वारदात में शामिल दो फरार बदमाशों पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के प्रमुख व्यवसायी नरेंद्र अग्रवाल के घर पर 1 जून को हुई चौंकाने वाली डकैती की वारदात में शामिल दो फरार बदमाशों पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस की टीमों ने इनकी तलाश में विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या था पूरा मामला (Hapur News)

वारदात 1 जून को हुई थी, जब चार हथियारबंद बदमाशों ने नरेंद्र अग्रवाल के घर पर परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने सवा किलो आभूषण, नगदी, बाइक और मोबाइल फोन लूट लिए थे। इस घटना से पूरे जनपद में सनसनी फैल गई थी। एडीजी, डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मेरठ जोन की तीन तथा स्थानीय पुलिस की चार टीमों सहित कुल सात टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गईं।

सिपाही समेत पांच बदमाशों को पुलिस कर चुकी है गिरप्तार (Hapur News)

रविवार रात को हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। सुल्तानपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें यूपी पुलिस का सस्पेंडेड सिपाही विक्की गौतम भी शामिल है। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल भी हुए।पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से लूट का बड़ा माल बरामद किया है। इसमें 24 लाख रुपये नकद, लूटे गए आभूषण, 10 चांदी के सिक्के, चार तमंचे, कारतूस, लूटे गए मोबाइल फोन, पांच अन्य मोबाइल, लूटी गई बाइक और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक शामिल है।

फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur News)

इस डकैती मामले में अभी दो बदमाश फरार हैं। इनमें उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर, महालक्ष्मी कॉलोनी निवासी श्याम और मुरादाबाद के थाना कटघर, लोधी वाली गली, पीतल नगर निवासी मोहित शामिल हैं। एसपी ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। विभिन्न राज्यों में सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों फरार बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News