Aaj Ka Rashifal मीन और कर्क राशि के जातकों अपने आकर्षक व्यक्तित्व से पाएंगे लाभ, जानिए राशिफल

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifalआज का दिन बृहस्पति और शुक्रदेव की करीबी युति के असर में है। आपकी राशि के अनुसार, जिस भी घर में यह गठजोड़ होगा, वहां दोगुना शुभ असर मिलेगा घर, प्रेम, करियर और साझेदारी सभी मोर्चों पर इस युति का अलग-अलग रंग दिखेगा। चंद्रदेव का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifalआज का दिन बृहस्पति और शुक्रदेव की करीबी युति के असर में है। आपकी राशि के अनुसार, जिस भी घर में यह गठजोड़ होगा, वहां दोगुना शुभ असर मिलेगा घर, प्रेम, करियर और साझेदारी सभी मोर्चों पर इस युति का अलग-अलग रंग दिखेगा। चंद्रदेव का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र आज आध्यात्मिक गहराई और करुणा का भाव देता है। मेहनत करने वालों के लिए दिन शानदार है। तुला और कन्या राशि के जातकों के लिए ऑफिस में माहौल पक्ष में रहेगा। वहीं, वृश्चिक राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज का भविष्यफल।

​मेष राशि: आज घर में कदम रखते ही होगा सुकून का अहसास (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि वालों का आज का दिन घर से शुरू होगा और घर पर ही खत्म होगा। मन खुश रहेगा। घर में परिवार के सदस्यों के बीच आज गर्माहट महसूस होगी। मां के साथ बात करेंगे, तो लगेगा कि वो आज आपके ज्यादा करीब हैं। जमीन या घर से जुड़ा कोई मामला अटका हो, तो आज कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बातचीत में आज एक खास धार है, जो बात कहेंगे वो सुनी जाएगी और असर भी करेगी। एकांत में बैठकर अगर कुछ सोचना हो या मन को थामना हो तो आज का वक्त उसके लिए बेहतरीन है। आत्मविश्वास आज कहीं नहीं जाएगा, मंगलदेव का साथ है। बस पैसों के मामले में एक काम जरूर करें कि जो पहला आवेग आए उस पर फौरन अमल मत करें। थोड़ा रुकें, सोचें और फिर कदम उठाएं।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 उपाय: उगते सूर्यदेव को जल अर्पित करें और “ओम अंगारकाय नमः” मंत्र का जाप करें।

​वृष राशि: आज आपकी बात सामने वाले के दिल तक पहुंचेगी (Aaj Ka Rashifal)

आज वृष राशि वालों की जुबान में एक खास जादू है। कोई पुरानी बात मनवानी हो, किसी से कुछ करवाना हो या बस किसी का दिल जीतना हो, तो आज यह काम बिना ज्यादा मशक्कत के हो जाएगा। जो लोग किसी से मिलने का या बात करने का वक्त निकालते रहे थे, उन्हें आज वो मुलाकात जरूर करनी चाहिए। नए लोगों से मिलना-जुलना भी आज बेकार नहीं जाएगा, कोई काम का रिश्ता बन सकता है। पैसों और घर के मामले में आज दिमाग साफ है और जो फैसला लेंगे उसमें एक गहरी समझ होगी। बस एक बात का खयाल रखें कि शरीर आज जल्दी थक सकता है, इसलिए बीच-बीच में पांच मिनट का ब्रेक लें।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6 उपाय: शुक्रदेव को सफेद फूल अर्पित करें और “ओम शुक्राय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।

​मिथुन राशि: आज पैसे भी मिलेंगे और काम भी बनेंगे (Aaj Ka Rashifal)

आज मिथुन राशि वालों के लिए घर और ऑफिस दोनों जगह अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में आज पैसों को लेकर जो भी बात होगी, उसमें एक सहजता और समझ होगी, जो अक्सर नहीं होती। कोई पुराना वित्तीय मामला सुलझ सकता है या घर में किसी चीज के लिए पैसों का इंतजाम हो सकता है। काम में आज मन पूरा लगेगा और जो काम हाथ में लेंगे उसे बीच में छोड़ने का मन नहीं करेगा। सोच आज इतनी साफ है कि जो समस्या कल उलझी लग रही थी वो आज आसानी से सुलझ जाएगी। नेटवर्किंग के मामले में भी आज देर मत करें, किसी से मिलना हो तो मिलें, काम बनेगा। बस एक काम जरूर करें कि जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। आज थोड़ा रुककर और सोचकर चलेंगे तो नतीजा बेहतर होगा।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 उपाय: “ओम बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें और हरी सब्जी या मूंग का दान करें।

​कर्क राशि: आज जहां भी जाएंगे, लोग आपको देखते रह जाएंगे (Aaj Ka Rashifal)

आज कर्क राशि वालों पर कुछ ऐसा असर है, जो रोज नहीं होता। चेहरे पर एक अलग ही नूर होगा और बात करेंगे तो लोग ध्यान से सुनेंगे। कोई बड़ी मीटिंग हो, किसी से पहली बार मिलना हो या कोई पुरानी जान-पहचान को फिर से जोड़ना हो, आज सब काम बन जाएंगे। जो लोग ईमानदारी से और सही नीयत से काम करते हैं उनके लिए आज किस्मत ने दरवाजा खोल रखा है। करियर में आज जो भी कदम उठाएंगे वो ऐसे नहीं होगा जो अक्सर होता है, आज की कोशिश में एक दम और ताकत होगी जो नतीजा दिखाएगी। प्रेम के मामले में आज का दिन इतना अनुकूल है कि जो बात दिल में है वो कह दें, जवाब अच्छा मिलेगा। घर से निकलते वक्त थोड़ा वक्त निकालें और ईश्वर का धन्यवाद करें, जिन्होंने आज इतना अच्छा दिन दिया है।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 उपाय: बृहस्पति को पीले फूल अर्पित करें और “ओम गुरवे नमः” का 108 बार जाप करें।

​सिंह राशि: आज धैर्य रखने का समय है, पर्दे के पीछे से बनेंगे काम (Aaj Ka Rashifal)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उन लोगों का है, जो धैर्य रखना जानते हैं। बारहवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव बैठे हैं। इसका मतलब यह है कि आज जो भी शुभ होगा। वो सीधे नजर नहीं आएगा यानी पर्दे के पीछे से काम होगा। जो काम एकांत में कर रहे हैं, जो मेहनत किसी को दिख नहीं रही, जो रिश्ता दूर है या जो सपना अभी पूरा नहीं हुआ, उन सब के लिए आज पर्दे के पीछे कुछ न कुछ बुना जा रहा है। एकांत में बैठकर प्रार्थना या ध्यान करें, तो मन को अलग ही सुकून मिलेगा। करियर में आज एक खोजी तेवर रहेगा, कोई नई राह ढूंढने की कोशिश रंग लाएगी। कोई पुरानी छुपी बात सामने आए तो घबराएं नहीं, जो होगा अच्छे के लिए होगा। किस्मत आज तेज तरीके से साथ देगी और नेटवर्किंग में भी कुछ अच्छा हाथ लगेगा।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1 उपाय: उगते सूर्यदेव को जल अर्पित करें और “ओम सूर्याय नमः” का जाप करें।

​कन्या राशि: आज पैसा भी आएगा और रिश्ते भी मजबूत होंगे (Aaj Ka Rashifal)

आज कन्या राशि वालों के लिए जेब और जिंदगी दोनों ही मामलों में खुशखबरी मिलेगी। ग्यारहवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव साथ बैठे हैं और यह जोड़ बता रहा है कि आज पैसा किसी न किसी तरफ से आएगा जरूर। जो मेहनत पिछले कुछ दिनों से कर रहे थे उसका हिसाब आज चुकता हो सकता है। किसी पुराने बकाए की खबर आए या कोई नया मौका दस्तक दे, तो हाथ बढ़ाएं। पार्टनर के साथ आज कुछ ऐसी बात होगी, जो दोनों को करीब लाएगी। उस बातचीत को टालें नहीं। करियर में आज दिमाग की धार तेज है और जो काम उलझा लग रहा था वो आज सुलझेगा। साझेदारी के मामले में शनिदेव आज उसे एक पक्की जमीन दे रहे हैं। रिसर्च या गहरे काम में लगे हैं, तो आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। बस एक काम न करें कि जोश में आकर कोई बड़ा फैसला जल्दी से ले लें।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें और “ओम बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें।

​तुला राशि: आज ऑफिस में माहौल आपके पक्ष में होगा (Aaj Ka Rashifal)

तुला राशि वालों के लिए आज वर्कप्लेस पर पर एक अलग ही दिन है। दसवें घर में बृहस्पति और लग्नेश शुक्रदेव दोनों करीब हैं। सुबह जब ऑफिस पहुंचेंगे, तो लगेगा कि आज का दिन आपका है। जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें एक ऐसा असर होगा जो दूसरों को भी दिखेगा। सीनियर आपके काम करने के अंदाज की तारीफ करेंगे। अगर लंबे समय से कोई बड़ा मौका ढूंढ रहे थे या किसी से कुछ मनवाना था तो आज वो काम कर डालें। प्रतिस्पर्धियों की बात करें तो वो आज खुद ही कमजोर पड़ेंगे, आपको उनकी तरफ देखने की जरूरत नहीं। यात्रा या पढ़ाई से जुड़ी कोई अटकी हुई बात आज आगे बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ आज रिश्ते में एक ताजगी है, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि गर्मजोशी में कुछ ऐसा न कह दें जो बाद में सफाई देनी पड़े। आज बोलने से पहले एक पल रुकें।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6 उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद फूल और मिश्री अर्पित करें और “ओम शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें।

​वृश्चिक राशि: आज किस्मत का साथ मिलेगा, कलाकारों का दिन है (Aaj Ka Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उन लोगों का है, जो दिल से काम करते हैं। नौवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव साथ बैठे हैं और इनका मतलब एक ही है कि आज किस्मत आपके साथ है। जो काम शुरू करेंगे उसमें ईश्वरीयकृपा से मदद मिलती रहेगी। जो लोग लिखते हैं, तस्वीरें बनाते हैं, संगीत से जुड़े हैं या किसी भी रचनात्मक काम में लगे हैं उनके लिए आज का दिन किसी इनाम जैसा है। पांचवें घर में चंद्रदेव ने मन में एक ऐसी लहर उठाई है, जिससे आइडिया खुद-ब-खुद आते रहेंगे। जो दुश्मन या प्रतिस्पर्धी थे वो आज खुद ही पीछे हट जाएंगे, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं। रिसर्च या किसी राज को समझने में आज दिमाग कमाल करेगा। करियर में कोई अचानक बदलाव आए तो उसे बुरा मत मानें, असल में यह आगे का रास्ता खोल रहा है।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8 उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढाएं और “ओम अंगारकाय नमः” मंत्र का जाप करें।

​धनु राशि: आज घर में बैठे-बैठे मिलेगी अच्छी खबर (Aaj Ka Rashifal)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उन तोहफों का है, जो बिना मांगे मिलते हैं। आठवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव बिल्कुल करीब बैठे हैं। कहीं न कहीं कुछ ऐसा पक रहा है, जो आपको पता नहीं और जब पता चलेगा तो चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। आज किसी अनजान जगह से अच्छी खबर आ सकती है। घर में आज एक अजीब सी शांति और भारीपन एक साथ रहेगा। मां के साथ अगर कोई बात मन में अटकी हो, तो आज उसे कर दें, वो सुनेंगी भी और समझेंगी भी। पार्टनर के साथ जो उलझन थी, वो आज खुद साफ हो जाएगी। बस अपनी बातों को स्पष्टता के साथ रखें। रचनात्मक काम करने वालों को आज बेहतर नतीजा मिलेगा। घर की जिम्मेदारियां आज थोड़ी ज्यादा लग सकती हैं, लेकिन इन्हें प्यार से उठाएंगे तो काम आसान हो जाएगा। प्रेम जीवन में जो दिल में है, वो आज कहने का समय है।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 उपाय: केले के पेड़ में जल अर्पित करें और “ओम गुरुवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

​मकर राशि: प्रतिस्पर्धियों को आज दिमाग से मात दे सकते हैं (Aaj Ka Rashifal)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों के मामले में एक ऐसा मोड़ लेकर आया है, जिसका इंतजार शायद काफी समय से था। सातवें घर में बृहस्पति और योगकारक शुक्रदेव इतने करीब हैं, जितने पहले कभी नहीं थे। जो रिश्ता पक्का करना हो, जिस इंसान के साथ कारोबार में हाथ मिलाना हो या जिस पार्टनरशिप की बात लंबे समय से चल रही हो, आज उसे अंजाम दे दें। आज की बातचीत में एक ऐसा वजन होगा, जो सामने वाले को भी महसूस होगा। जो बात कहेंगे उसमें सच्चाई और जिम्मेदारी दोनों झलकेंगी। दुश्मनों और प्रतिस्पर्धियों को आज दिमाग से मात दे सकते हैं, ताकत से नहीं। घर या जमीन से जुड़ा कोई काम हो तो आज उसमें कुछ हलचल होगी। पैसों का कोई बड़ा फैसला आज रात सोने के बाद लें, सुबह ज्यादा साफ दिखेगा।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8 उपाय: शनिदेव को तिल का तेल और काले तिल अर्पित करें और “ओम शं शनिश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।

​कुंभ राशि: आज सेहत संभालेंगे, तो बाकी चीजें खुद संभल जाएंगी

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शरीर और दिमाग दोनों को दुरुस्त रखने का है। छठे घर में बृहस्पति और योगकारक शुक्रदेव करीब बैठे हैं। इसका सीधा मतलब है कि जो लोग किसी पुराने मर्ज को टालते आ रहे थे, अब उसे सीरियली लें। डॉक्टर से मिलना हो या कोई जांच करानी हो, तो आज इसे न टालें। साथ ही खाने-पीने का भी ध्यान रखें। मुकाबले में भी आज आप भारी पड़ेंगे क्योंकि दिमाग साफ है और फैसले आपके पक्ष में जाएंगे। घर में आज कोई पुरानी बात उठेगी, जिससे मन विचलित हो सकता है। लिहाजा, उससे मुंह मत फेरें, उसे सुलझाने से रिश्ता और मजबूत होगा। रचनात्मक काम में आज दिमाग कमाल की चीजें सोचेगा और जो आइडिया मन में आए उसे किसी के सामने रखें। आज आपकी बात जरूर सुनी जाएगी।

शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 11 उपाय: गरीबों को काले तिल और उड़द दाल दान करें और “ओम शं शनिश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।

​मीन राशि : आज मन इतना हल्का रहेगा कि दिन का मजा लेंगे

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उन लोगों का है, जो चीजों को महसूस करना जानते हैं। चंद्रदेव आज सीधे आपकी अपनी राशि में उत्तर भाद्रपद नक्षत्र पर बैठे हैं। इसका मतलब है कि आज आपके अंदर एक ऐसी करुणा और समझ होगी, जो दूसरों को भी महसूस होगी। लोग आज आपके पास आएंगे, बात करना चाहेंगे और आप भी उनकी बात सुनकर कुछ अच्छा महसूस करेंगे। पांचवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव करीब बैठे हैं और प्रेम के मामले में आज से बेहतर दिन शायद इस महीने न आए। जो बात दिल में है वो आज कह दें, जवाब पॉजिटिव ही मिलेगा। रचनात्मक काम करने से सेल्फ सेटिस्फेक्शन मिलेगा। घर में सुकून रहेगा और कोई अटका हुआ काम बन सकता है। पैसों के मामले में जोश में आकर फैसले लेने से बचें, काम बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी अर्पित करें और “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News