Aaj ka Rashifal कर्क, मिथुन और कन्या राशि के लिए आज ग्रहों का गोचर रहेगा लाभदायक , जानिए राशिफल

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal आज अधिकतर राशियों के लिए करियर और बुद्धि के मोर्चे पर शानदार दिन है। बृहस्पतिदेव की उच्च स्थिति और पूर्वाषाढा में चंद्रदेव का संयोग भाग्य को सक्रिय कर रहा है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। रिश्तों में संवाद और समझदारी से काम लें। आज मेहनत का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal आज अधिकतर राशियों के लिए करियर और बुद्धि के मोर्चे पर शानदार दिन है। बृहस्पतिदेव की उच्च स्थिति और पूर्वाषाढा में चंद्रदेव का संयोग भाग्य को सक्रिय कर रहा है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। रिश्तों में संवाद और समझदारी से काम लें। आज मेहनत का फल मिलने के योग बन रहे हैं। दरअसल आज एक साथ कई शुभ योग भी बने हैं जो कई राशियों की ऊर्जा को सकारात्मक बल प्रदान कर रहे हें। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देंखें अपना आज का भविष्यफल।

मेष राशि: पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि के चंद्रदेव आज आपकी राशि से नौवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। पूर्वाषाढा का अर्थ ही होता है अजेय, विस्तार और विजय। भाग्य का नौवां भाव जब इस नक्षत्र के चंद्रमा से रोशन हो, तो मन में उत्साह और हल्कापन स्वाभाविक रूप से आता है। लग्नेश मंगलदेव आज भी अपनी राशि मेष में पहले भाव में विराजमान हैं। आत्मविश्वास और शारीरिक एनर्जी का स्तर आज पीक पर रहेगा, बस जल्दबाजी और जिद से बचते रहिए। तीसरे भाव में बुधदेव अब आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं। यह राहु का नक्षत्र है और इसमें असाधारण एनालिटिकल पावर होती है।

आज जो भी मुश्किल समस्या हो, उसे सुलझाने की धार आपकी बातचीत और सोच में साफ दिखेगी। शुक्रदेव भी तीसरे भाव में पुनर्वसु नक्षत्र के दूसरे पद में हैं। रिश्तों और नेटवर्किंग में ताजगी और रिन्यूअल की एनर्जी है। दूसरे भाव में शत्रु राशि के सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में होने से पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है। बारहवें भाव के शनिदेव नींद और खर्चों पर ध्यान देने की याद दिला रहे हैं। पांचवें भाव में उच्च राशि के देवगुरु बृहस्पति क्रिएटिविटी और प्रेम के मोर्चे पर अपना शुभ आशीर्वाद बनाए हुए हैं।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9उपाय: बुधदेव को हरे रंग का फूल अर्पित करें और “ओम बुधाय नमः” के साथ “ओम अंगारकाय नमः” मंत्र का जप करें।

वृष राशि: अप्रत्याशित और नया मौका मिल सकता है (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके आठवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। कल के मूल नक्षत्र की गहरी बेचैनी की तुलना में आज का माहौल काफी बेहतर है। लग्नेश शुक्रदेव दूसरे भाव में बुधदेव के साथ मित्र राशि मिथुन में हैं। धन, परिवार और वाणी के मोर्चे पर दिन अनुकूल है। बुधदेव अब आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं, जिससे फाइनेंशियल कम्युनिकेशन में एनालिटिकल क्लैरिटी आएगी। क्लाइंट डीलिंग और नेगोशिएशन में आज आप ज्यादा सटीक और असरदार रहेंगे। बारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में मजबूत हैं, लेकिन इस भाव में होने से शारीरिक एनर्जी ज्यादा खर्च होती है। दसवें भाव में राहु करियर में कोई अप्रत्याशित और नया मौका ला सकते हैं, खासकर डिजिटल या अनकनवेंशनल फील्ड में। ग्यारहवें भाव में शनिदेव लाभ की दिशा में धीमी लेकिन पक्की प्रगति दे रहे हैं। पांचवें भाव में केतु घर के माहौल में थोड़ी रेस्टलेसनेस दे सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति आज तीसरे भाव में उच्च राशि में स्थिर हो गए हैं। साहस, संचार और नेटवर्किंग में आने वाले महीने बेहद शुभ रहने वाले हैं।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6उपाय: शुक्रदेव को सफेद फूल अर्पित करें और “ओम शुक्राय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।

मिथुन राशि: व्यक्तित्व में स्वाभाविक चार्म और आकर्षण रहेगा (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके सातवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। रिश्तों में विस्तार और उत्साह का माहौल बनेगा। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ कोई अटकी हुई बात आगे बढ़ सकती है। लग्नेश बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। यह राहु का नक्षत्र है और इसमें एक गजब की एनालिटिकल पावर होती है। आज आप जो भी प्रॉब्लम सुलझाने बैठेंगे, उसमें एक ब्रेकथ्रू लेवल की सोच काम करेगी। शुक्रदेव भी लग्न में साथ हैं। व्यक्तित्व में एक स्वाभाविक चार्म और आकर्षण रहेगा, जहां भी जाएंगे लोग सुनेंगे। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से आर्थिक लाभ के रास्ते खुले हैं। दसवें भाव में शनिदेव करियर में मेहनत का फल दे रहे हैं, निरंतरता बनाए रखें। बारहवें भाव में शत्रु राशि के सूर्यदेव थोड़ी एनर्जी ड्रेन कर सकते हैं। दूसरे भाव में उच्च राशि के देवगुरु बृहस्पति आज और स्थिर होकर धन और परिवार के मोर्चे पर आने वाले महीने बेहतरी की ओर ले जाएंगे।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5उपाय: “ओम बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें और हरी सब्जी या मूंग का दान करें।

कर्क राशि: करियर के लिहाज से अनुकूल दिन (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके छठे भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। लग्नेश चंद्रमा का छठे भाव में होना सुनने में थोड़ा भारी लगता है, लेकिन पूर्वाषाढा नक्षत्र की अजेय एनर्जी इस भाव में एक खास ताकत बन जाती है। स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा के मोर्चे पर आज एक रेजिलिएंस है जो कल नहीं थी। प्रतिस्पर्धियों से डरने की जरूरत नहीं, आज आप उनसे बेहतर स्थिति में हैं। योगकारक मंगलदेव दसवें भाव में अपनी राशि मेष में दिग्बली होकर भरणी नक्षत्र के दूसरे पाद में विराजमान हैं। लिहाजा, करियर में आज जो भी कदम उठाएंगे वो याद रखा जाएगा, रुके हुए काम आज गति पकड़ेंगे और रिजल्ट ओरिएंटेड एप्रोच से हर टास्क पूरा होगा।

बारहवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं। पर्दे के पीछे कोई कॉम्प्लेक्स मामला आज सुलझेगा, फॉरेन कम्युनिकेशन या बैकग्राउंड़ प्लानिंग में एक ब्रेकथ्रू मिल सकता है। शुक्रदेव बारहवें भाव में होने से एकांत में बिताया वक्त आज बेहद क्वालिटी होगा। दूसरे भाव में केतु परिवार के किसी विषय में थोड़ी उलझन दे सकते हैं, शांत रहें। आठवें भाव में राहु किसी अचानक के बदलाव का संकेत दे रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति लग्न भाव में उच्च राशि में और स्थिर हो गए हैं, यह आशीर्वाद हर रोज गहरा होता जा रहा है।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक:उपाय: देवगुरु बृहस्पति को पीले फूल अर्पित करें और “ओम गुरवे नमः” का 108 बार जप करें।

सिंह राशि: करियर में पहचान और अथॉरिटी का दिन (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके पांचवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। क्रिएटिविटी और रोमांस के इस भाव में पूर्वाषाढा की विजय एनर्जी खास रंग लाती है। क्रिएटिव काम में आज मन पूरी तरह लगेगा और कुछ नया सोचने की चाहत भी महसूस होगी। आपके लग्नेश सूर्यदेव दसवें भाव में दिग्बली होकर रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं। शत्रु राशि में होने के बावजूद दिगबल की ताकत उन्हें करियर के मोर्चे पर आज बेहद प्रभावशाली बनाती है। किसी सीनियर से मुलाकात, गवर्नमेंट वर्क या किसी इंपॉर्टेंट प्रेजेंटेशन के लिए यह दिन सटीक है।

ग्यारहवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में और शुक्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में हैं। प्रोफेशनल नेटवर्किंग से आज कुछ एनालिटिकल और क्रिएटिव दोनों तरह के फायदे मिल सकते हैं। योगकारक मंगलदेव नौवें भाव में अपनी राशि में होने से किस्मत का साथ मिलेगा। आठवें भाव में शनिदेव कोई गुप्त तनाव दे सकते हैं। लग्न में केतु की मौजूदगी कभी-कभी सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी देती है। बारहवें भाव में उच्च देवगुरु बृहस्पति पर्दे के पीछे कुछ शुभ बना रहे हैं। फॉरेन कनेक्शन या स्पिरिचुअल वर्क में आने वाले दिन अच्छे हैं।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1उपाय: उगते सूर्यदेव को जल अर्पित करें और “ओम सूर्याय नमः” का जप करें।

कन्या राशि: बुधदेव करियर में कमाल दिखाएंगे (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि के चंद्रदेव चौथे भाव में विराजमान होकर घर और परिवार के माहौल को सकारात्मकता से भरेंगे। मां के साथ रिश्तों में मिठास आएगी और मन को एक सुकून का अहसास होगा। दसवें भाव पर चंद्रदेव की दृष्टि करियर पर भावनात्मक ध्यान केंद्रित करेगी। जो काम आज करेंगे, उसमें दिल भी लगेगा। दसवें भाव में लग्नेश बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं, जो विश्लेषण और समस्या-सुलझाने की ताकत को और पैना कर देता है। उनके साथ ग्यारहवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति देव की दृष्टि से आर्थिक लाभ का सुनहरा दौर जारी है।

शनिदेव सातवें भाव में दिग्बली होकर व्यापारिक और व्यक्तिगत साझेदारियों को एक मजबूत और टिकाऊ आधार दे रहे हैं। मंगलदेव आठवें भाव में अपनी राशि में होने से रिसर्च और गहरी खोजबीन में असाधारण तीक्ष्णता आएगी, लेकिन अचानक बदलावों के लिए तैयार रहें। प्रतिस्पर्धा में राहु छठे भाव से अप्रत्याशित बढ़त दिला सकते हैं। प्रेम जीवन में शनिदेव की साझेदारी भाव में परिपक्वता और वफादारी की भावना रिश्ते को गहरा बनाएगी।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें और “ओम बुधाय नमः” मंत्र का नियमित जाप करें।

तुला राशि: बातचीत में आत्मविश्वास और नए प्रयासों में उत्साह दिखेगा (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि के चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में रहकर संचार और साहस में विजयी ऊर्जा भर देंगे। बातचीत में आत्मविश्वास रहेगा और नए प्रयासों में उत्साह दिखेगा। नवें भाव पर उनकी दृष्टि से भाग्य की ओर सकारात्मक ध्यान जाएगा। नवें भाव में लग्नेश शुक्रदेव और बुधदेव का संयोग बेहद फलदायी है। बुध आर्द्रा नक्षत्र में आने से यात्रा, उच्च शिक्षा या विदेशी मामलों में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

दसवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति करियर के स्वर्णिम दौर को आगे बढ़ा रहे हैं। जो लोग पेशेवर जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, उनके लिए यह दौर बहुत महत्वपूर्ण है। योगकारक शनिदेव छठे भाव में होने से प्रतिस्पर्धा में आपका पलड़ा भारी रहेगा। सातवें भाव में अपनी राशि के मंगलदेव रिश्तों में जोश लाते हैं, लेकिन भरणी के दूसरे पद की ऊर्जा से कल की तुलना में ज्यादा संतुलित है। आर्थिक मामलों में शुक्रदेव का साथ भाग्य से लाभ दिला सकता है। प्रेम जीवन में साथी की बात को पूरे मन से सुनें। संचार में मिठास रिश्ते को और मजबूत बनाएगी।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद फूल और मिश्री अर्पित करें और “ओम शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि: मंगलदेव का हर्ष योग शत्रुओं पर भारी पड़ेगा (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि के चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में होने से परिवार में सकारात्मकता और विस्तार का माहौल बनेगा। घर में खुशनुमा बातचीत होगी और धन के मामलों में कल की तुलना में ज्यादा स्थिरता रहेगी। आठवें भाव पर उनकी दृष्टि से कुछ छुपी हुई बातें सामने आ सकती हैं। छठे भाव में लग्नेश मंगलदेव अपनी राशि में विराजमान होकर हर्ष योग बना रहे हैं। भरणी के दूसरे पद में यह ऊर्जा और जमीनी हो गई है। प्रतिस्पर्धा में जीत, शत्रुओं का पराभव और रोजाना के कामों में शिखर दक्षता आज आपकी पहचान होगी।

आठवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में होने से रिसर्च, जासूसी किस्म के विश्लेषण और जटिल समस्याओं को सुलझाने में आज आप असाधारण रहेंगे। नवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति भाग्य में निरंतर सुधार कर रहे हैं। शुक्रदेव आठवें भाव से गहरे और अर्थपूर्ण रिश्तों में नवीनता लाएंगे। दसवें भाव पर केतु का प्रभाव करियर में कोई अप्रत्याशित मोड़ ला सकता है। बृहस्पति का साथ प्रेम जीवन में गंभीर इरादों के साथ रिश्ते को आगे ले जाने का समय है।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं और “ओम अंगारकाय नमः” मंत्र का जाप करें।

धनु राशि: चंद्रदेव पूर्व अषाढ़ा में आकर देंगे मानसिक मजबूती (Aaj ka Rashifal)

चंद्रदेव कल के मूल नक्षत्र की जड़ें हिला देने वाली ऊर्जा से निकलकर आज पूर्व अषाढ़ा में आ गए हैं, जो विजय और विस्तार का नक्षत्र है। वह आपके लग्न भाव में मौजूद हैं। यानी आपके भीतर एक नई ताकत और आत्मविश्वास की लहर उठेगी। सातवें भाव पर उनकी दृष्टि से साझेदारियों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। सातवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र और शुक्रदेव पुनर्वसु में एक साथ हैं। रिश्तों में जटिल संवाद की गुत्थियां आज सुलझेंगी और नवीनता का एहसास होगा। आठवें भाव में लग्नेश बृहस्पति उच्च राशि में होकर छुपे हुए शुभ बदलावों का संकेत दे रहे हैं। पांचवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से रचनात्मक ऊर्जा और जोश शिखर पर है। छठे भाव के सूर्यदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त देंगे। घर और परिवार पर शनिदेव की जिम्मेदारी वाली दृष्टि रहेगी। उसे बोझ न समझकर कर्तव्य समझें। प्रेम जीवन में आज का दिन साझेदारियों के लिए बेहद अनुकूल है। खुलकर बात करें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3उपाय: केले के पेड़ में जल अर्पित करें और “ओम गुरुवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

मकर राशि: गुरुदेव साझेदारी भाव में साथी जीवन को संवारेंगे (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि के चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में होने से एकांत और आत्म-चिंतन की ओर मन खिंचेगा। आज भीड़ भरी जगहों से ज्यादा शांत माहौल में काम करना ज्यादा अनुकूल रहेगा। छठे भाव पर उनकी दृष्टि से स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या पर सकारात्मक ध्यान जाएगा। छठे भाव में योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र का संयोग प्रतिस्पर्धा में बौद्धिक बढ़त दिलाएगा। सातवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति विवाह और साझेदारी के शुभ काल को आगे बढ़ा रहे हैं।

जो लोग विवाह या व्यापारिक गठजोड़ की सोच रहे हैं, उनके लिए यह दौर बेहद शुभ है। लग्नेश शनिदेव तीसरे भाव में अनुशासन के साथ संचार में मेहनत का भाव देते हैं। चौथे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में भरणी नक्षत्र के दूसरे पद से घर में ऊर्जा और संपत्ति के मामलों में दृढ़ता लाएंगे। दूसरे भाव में राहु से बड़े वित्तीय लेन-देन में थोड़ी सतर्कता रखें। प्रेम जीवन में बृहस्पति की कृपा और एकांत में साथी के साथ बिताया समय रिश्ते को गहरा करेगा।​

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8उपाय: शनिवार को शनिदेव को तिल का तेल और काले तिल अर्पित करें और “ओम शं शनिश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि: शुक्रदेव रचनात्मकता को पंख देंगे

धनु राशि के चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में पूर्वषाढ़ा नक्षत्र में होने से नेटवर्किंग और लाभ में एक विजयी ऊर्जा का संचार होगा। नए लोगों से जुड़ाव फलदायी रहेगा। पांचवें भाव पर उनकी दृष्टि रचनात्मकता में और निखार लाएगी। पांचवें भाव में योगकारक शुक्रदेव पुनर्वसु में और बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में एक साथ हैं। यह संयोग रचनात्मक विचारों में एकदम अनूठा और अप्रत्याशित निखार लाएगा। छठे भाव में उच्च राशि के बृहस्पति स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा में लगातार बेहतरी का दौर जारी रखेंगे। लग्नेश शनिदेव दूसरे भाव में होने से धन प्रबंधन में अनुशासन आवश्यक है। खर्चों पर लगाम रखें। तीसरे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में भरणी के दूसरे पद से बोल्ड और जिम्मेदार संचार की ऊर्जा देंगे। लग्न में राहु की उपस्थिति से आप पर चुंबकीय आकर्षण रहेगा। सातवें भाव में केतु से रिश्तों में भावनात्मक खुलापन बनाए रखना जरूरी है। प्रेम जीवन में बौद्धिक जुड़ाव आज की खासियत होगी।

शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 11उपाय: शनिवार को गरीबों को काले तिल और उड़द दाल दान करें और “ओम शं शनिश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।

मीन राशि: गुरुदेव रचनात्मकता और प्रेम का संयोग बनाएंगे

धनु राशि के चंद्रदेव आज करियर में विस्तार और पहचान को बढाने का काम करेंगे। चौथे भाव पर उनकी दृष्टि घर में सुकून और मां के साथ रिश्तों में प्रेम और समांजस्य की वृद्धि करेगा। चौथे भाव में शुक्रदेव घर, संपत्ति के मामलों में स्पष्टता और पारिवारिक रिश्तों में गर्माहट लगाएंगे। पांचवें भाव में लग्नेश बृहस्पति उच्च राशि में अत्यंत शुभ स्थिति में स्थिर हैं। रचनात्मकता, प्रेम और बुद्धि के लिए यह सुनहरा दौर बना रहेगा। दूसरे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में भरणी के दूसरे पद से धन के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण देंगे। लग्न में शनिदेव की उपस्थिति थकान और जिम्मेदारियां दोनों लाती है। आराम को प्राथमिकता दें। बारहवें भाव में राहु से खर्चों पर नजर रखें। छठे भाव में केतु पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को उभार सकते हैं। लव लाइफ में बृहस्पति की कृपा और दिग्बली शुक्र का संयोग घर में सुख और साथी के साथ प्रेम की वृद्धि करेगा।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी अर्पित करें और “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News