Hapur News जिनागम प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन बोले विमर्श सागर जी: भाव की प्रधानता है पूजन में

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (तुषार जैन)  जैन सन्त भवन, जैन लोक में परम पूज्य भवनलिगी श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज 33 पिंछी संघ सहित विराजमान हैं। महामुनिराज के दिव्य सानिध्य में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, जिनमें शान्तिधारा, जिनागम प्रशिक्षण शिविर, प्रवचन, गुरु भक्ति, आरती एवं अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। सैकड़ों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (तुषार जैन)  जैन सन्त भवन, जैन लोक में परम पूज्य भवनलिगी श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज 33 पिंछी संघ सहित विराजमान हैं। महामुनिराज के दिव्य सानिध्य में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, जिनमें शान्तिधारा, जिनागम प्रशिक्षण शिविर, प्रवचन, गुरु भक्ति, आरती एवं अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। सैकड़ों जैन भक्त इन आयोजनों में श्रद्धापूर्वक भाग ले रहे हैं।

पूजन में भाव की प्रधानता होती है (Hapur News)

जिनागम प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन महामुनिराज श्री विमर्श सागर जी महाराज ने जैन धर्म के मौलिक सिद्धांतों, पूजन पद्धति तथा आहार चर्या के नियमों पर विस्तृत प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि पूजन में भाव की प्रधानता होती है। बाहरी सामग्री से अधिक महत्वपूर्ण है पवित्र भावना से पूजा करना। श्रद्धालुओं को चाहिए कि वे शुद्ध हृदय से भगवान की आराधना करें।

Hapur news-
Hapur news-

गुरु भक्ति के महत्व पर भी प्रकाश डाला (Hapur News)

महामुनिराज ने जैन धर्म के अहिंसा, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और अनेकांतवाद जैसे सिद्धांतों की गहराई से व्याख्या की। उन्होंने आहार चर्या में पालन किए जाने वाले नियमों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जैन अनुयायियों को सात्विक, शुद्ध और हिंसा रहित भोजन ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने श्रावकों को दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखने और गुरु भक्ति के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने महामुनिराज के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी आयोजनों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और प्रवचनों को सुनकर ज्ञान प्राप्त किया।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, चेयरमैन प्रदीप जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, गौरव जैन, अभिषेक जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, सचिन जैन, विकास जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, विनोद बाला जैन, रेखा जैन, राजेश जैन, मीनू जैन, भावना जैन, ममता जैन, रेणुका जैन, सरोज जैन, दीपाली जैन, नीति जैन, मधु जैन, मंजू जैन, मगन जैन, निशा जैन, नेहा जैन सहित सैकड़ों जैन भक्तों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News