Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के डेहरा कुटी वैट रोड पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
देर रात ग्राम डेहरा रामपुर स्थित अंबेडकर पार्क के पास से आ रही एक कार सड़क के मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज गति के कारण चालक कार पर काबू नहीं रख पाया और वह पलट गई। कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सरकारी वाहन व एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी गढ़ भिजवाया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Hapur News)
चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उच्च उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों के परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)
हादसे की सूचना मृतकों के परिजन में कोहराम मच गया। आसपास के लोग किसी तरह उन्हें सांत्वना देकर संभाल रहे थे। आनन फानन में वह मौके पर पहुंचे। वहीं घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
मृतकों और घायलों की पहचान (Hapur News)
मृतकों की पहचान विसांत त्यागी और मिथुन के रूप में हुई है। दोनों ग्राम अल्लीपुर, थाना बहादुरगढ़ के निवासी थे। जबकि घायल युवकों की पहचान ललित और रवि के रूप में हुई है। ये दोनों ग्राम हाजीपुर, थाना स्याना, जनपद बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने को मुख्य कारण प्रतीक हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



