Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के किठौर रोड स्थित मुदाफरा चौकी के पास शुक्रवार दोपहर एक चौंकाने वाला सड़क हादसा हो गया। पिलखुवा निवासी आशिफ अपनी पत्नी शबनम और चार छोटे बच्चों के साथ कार से किठौर जा रहा था। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर पास में स्थित तालाब में जा गिरी।
क्या है पूरा मामला (Hapur News )
हादसे के समय कार में कुल छह लोग सवार थे। कार के तालाब में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में तालाब में कूदकर कार में फंसे पूरे परिवार को बाहर निकाल लिया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य बुरी तरह घबरा गए थे और बच्चे रो रहे थे।
प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा (Hapur News )
ग्रामीणों की त्वरित प्रतिक्रिया से बड़े हादसे को टाला गया और किसी की जान नहीं गई। हादसे में किसी को गंभीर चोट भी नहीं आई। बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद पूरे परिवार को घर भेज दिया गया।
बैरिकेडिंग लगवाने की मांग (Hapur News )
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे बने इस तालाब के पास कोई सुरक्षा दीवार या बैरिकेडिंग नहीं है, जिसके कारण यहां अक्सर वाहन अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के किनारे सुरक्षा बैरिकेडिंग लगाने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur News )
बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा गति नियंत्रण न रख पाने को हादसे का कारण बताया जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



