Hapur News कोर्ट का नाम लेकर 1.84 करोड़ ठगे,न्यायालय के आदेश पर हापुड़ में मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News 1.84 करोड़ रुपये की ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी के रहने वाले मूलचंद कोरी ने अपने ही गांव के आदेश शर्मा पर ठगी का आरोप लगाया है। आरोपी ने खुद को कोर्ट में प्रभावशाली व्यक्ति बताकर पीड़ित और उसके परिवार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News 1.84 करोड़ रुपये की ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी के रहने वाले मूलचंद कोरी ने अपने ही गांव के आदेश शर्मा पर ठगी का आरोप लगाया है। आरोपी ने खुद को कोर्ट में प्रभावशाली व्यक्ति बताकर पीड़ित और उसके परिवार को झूठे मुकदमे का डर दिखाया और करोड़ों रुपये ऐंठ लिए।पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर न्यायालय का रुख किया। अब अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

मूलचंद कोरी ने पुलिस में दी गई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी आदेश शर्मा ने वर्ष 2022 से उन्हें और उनके भाइयों को लगातार ठगा। आरोपी ने बताया कि उनकी खरीदी गई जमीन पर मुकदमा चल रहा है और मकान गिराया जा सकता है। मामले को रफा-दफा कराने के नाम पर आरोपी ने पहले कोर्ट फीस के रूप में 5.35 लाख रुपये लिए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, सिविल जज और लोक अदालत के नाम पर बार-बार पैसे मांगता रहा।

लोन माफ कराने का दिया झांसा (Hapur News)

आरोपी ने लोक अदालत के जरिए लोन माफ कराने का झांसा देकर पीड़ित के मकान पर बैंक से 19.76 लाख रुपये का लोन भी करवा लिया। इसके बाद फर्जी लोक अदालत के आदेश और गैर-जमानती वारंट (NBW) का भय दिखाकर करीब 25 लाख रुपये और वसूले। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके पीड़ित को दिखाए, जिनमें सिविल जज, लोक अदालत, अपर सत्र न्यायालय और हाईकोर्ट के कागजात शामिल थे। बाद में जांच में सभी दस्तावेज जाली पाए गए।

कुल 1.84 करोड़ रुपये की ठगी (Hapur News)

आरोपी ने विभिन्न बहानों से कुल 1.84 करोड़ रुपये की ठगी की। पीड़ित ने यह पूरा पैसा रिश्तेदारों और परिचितों से ब्याज पर उधार लिया था, जिससे पूरा परिवार भारी कर्ज के बोझ तले दब गया है। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के पास इसकी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया (Hapur News)

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news कोर्ट का नाम लेकर 1. 84 करोड़ ठगे,न्यायालय के आदेश पर हापुड़ में मुकदमा दर्ज Hapur news कोर्ट का नाम लेकर 1. 84 करोड़ ठगे,न्यायालय के आदेश पर हापुड़ में मुकदमा दर्ज Hapur news कोर्ट का नाम लेकर 1. 84 करोड़ ठगे,न्यायालय के आदेश पर हापुड़ में मुकदमा दर्ज Hapur news कोर्ट का नाम लेकर 1. 84 करोड़ ठगे,न्यायालय के आदेश पर हापुड़ में मुकदमा दर्ज Hapur news कोर्ट का नाम लेकर 1. 84 करोड़ ठगे,न्यायालय के आदेश पर हापुड़ में मुकदमा दर्ज

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News