Hapur News NH-9 पर दो कारों में हुई भीषण भिड़ंत, चालक हुए घायल, लगा जाम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हो गए, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

घटना एनएच-09 पर स्थित एक होटल के सामने की है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के मोहल्ला मेघवाला निवासी वसीम अपनी वैगनार कार से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के माता मोहल्ला निवासी मुकेश अपनी कार से हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वसीम की कार उक्त स्थान पर पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद उसे पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। वहां सामने से आ रही मुकेश की कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे से मची अफरा तफरी (Hapur News)

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और एक तरफ का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस टीम मौके (Hapur News)

हादसे की सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी प्रभारी प्रदीप पचौरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिससे कुछ समय बाद यातायात को सामान्य किया जा सका।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news nh-9 पर दो कारों में हुई भीषण भिड़ंत, चालक हुए घायल, लगा जाम Hapur news nh-9 पर दो कारों में हुई भीषण भिड़ंत, चालक हुए घायल, लगा जाम Hapur news nh-9 पर दो कारों में हुई भीषण भिड़ंत, चालक हुए घायल, लगा जाम Hapur news nh-9 पर दो कारों में हुई भीषण भिड़ंत, चालक हुए घायल, लगा जाम Hapur news nh-9 पर दो कारों में हुई भीषण भिड़ंत, चालक हुए घायल, लगा जाम

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News