Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News व्यापारियों के प्रिय नेता स्वर्गीय नरेश चंद्र अग्रवाल (नेता जी) की पंचम पुण्यतिथि भावुक माहौल में मनाई गई। कसेरा एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम सुधीर जैन टप्पू जी के प्रतिष्ठान, भगवान महावीर मार्ग, कसेरठ बाजार पर शुरू हुआ।
श्रद्धा और एकता का माहौल छाया (Hapur News)
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित व्यापारियों स्वर्गीय नेता जी नरेश अग्रवाल की पुण्य आत्मा की शांति के लिए पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही छबील प्याऊ, ठंडाई, ठंडा शरबत और समोसों का वितरण किया गया, जिससे पूरे बाजार में श्रद्धा और एकता का माहौल छा गया।
संघर्ष को कभी नहीं भुलाया जा सकता (Hapur News)
हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी ने कहा कि नरेश नेता जी ने व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए जितना संघर्ष किया, वह कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने व्यापार मंडल को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई और हमेशा व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखा।
व्यापारियों के हितों की लड़ी लड़ाई (Hapur News)
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता ने भावुक होते हुए याद दिलाया कि नेता जी ने व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ते हुए अपने परिवार की चिंता तक नहीं की। उन्होंने व्यापारी के बच्चे के अपहरण की घटना के बाद पिता की मुखाग्नि देने के तुरंत बाद पूरे शहर को एकजुट कर विशाल जन आंदोलन किया था, जो आज भी व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय है।

उनका योगदान अविस्मरणीय (Hapur News)
कसेरा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा, “नेता जी का अचानक जाना पूरे व्यापारी समाज को शोकाकुल कर गया था। उनका योगदान अविस्मरणीय है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं उनके पदचिन्हों पर चलते हुए व्यापारियों के हितों की लड़ाई लगातार लड़ता रहूं।”
व्यापारियों को दिलाई थी राहत (Hapur News)
वरिष्ठ नेता एवं मंत्री योगेंद्र अग्रवाल (मोनू) ने कहा कि असमय नरेश अग्रवाल का जाना व्यापारिक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने व्यापारियों के हित में सैकड़ों लड़ाइयां लड़ीं और उन्हें राहत दिलाने का कार्य किया। उनके जैसे समर्पित नेता दुर्लभ होते हैं।
संघर्षशील इतिहास को जीवंत रखने का माध्यम बना (Hapur News)
नरेश चंद्र अग्रवाल हापुड़ के जाने-माने व्यापारी और व्यापार मंडल के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपने जीवन के सारे रंग त्यागकर व्यापारियों के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर बनाने में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनकी याद में आयोजित यह कार्यक्रम व्यापारियों के बीच एकता और उनके संघर्षशील इतिहास को जीवंत रखने का माध्यम बना।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिजेंद्र पंसारी (अध्यक्ष, हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल), अमन गुप्ता (महामंत्री, व्यापार मंडल हापुड़), अशोक बबली, योगेंद्र अग्रवाल (मोनू बर्तन वाले), प्रदीप जैन, विनोद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सोनू जैन, जितेंद्र कंसल, कपिल, अंकुर गोयल, सचिन गोयल, रिंकू, गोविंद अग्रवाल, राजेश जैन, दीपांशु, सौरभ गोयल, अंकुर जिंदल, बबलू अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, चंडी प्रसाद, विनीत जैन, आशु जैन, विक्की जैन आदि सैकड़ों व्यापारी भाई मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



