Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़। जनपदीय स्वाट टीम और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फाजिल अपहरण कांड का सफल खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि अमरोहा जनपद के गजरौला स्थित मोहल्ला अलीपुर चौपला निवासी 21 वर्षीय फाजिल हयात 17 अप्रैल को देवबंद से बस में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अल्लाबक्शपुर टोल प्लाजा के पास कार सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और गजरौला पहुंचने पर मौका पाकर उसका अपहरण कर लिया।

पुलिस युवक की तलाश में जुटी (Hapur News)
जब फाजिल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गजरौला थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए युवक की अंतिम कॉल लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि घटना गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने हापुड़ पुलिस से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वाट टीम प्रभारी पारस मलिक और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू की गई।
यह किए गए गिरफ्तार (Hapur News)
जांच के दौरान पुलिस ने स्याना रोड स्थित वेदांत कॉलेज के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मौहल्ला खीरखानी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर हाल पता सूतमील चौराहा थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़ निवासी मसूद अहमद, हमदर्द नगर डी थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़ निवासी मोहम्मद सलमान, मोहल्ला जीप अड्डा रामपुर बैजू कस्बा व थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज हाल पता प्रीत विहार निकट रेलवे स्टेशन दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी आकाश, ग्राम महमूदपुर थाना नहटोर जनपद बिजनौर हाल निवासी ग्राम देवला थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी नीरज कुमार,पतला निवाडी थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद हाल पता सूतमील चौराहा थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़ निवासी राहुल त्यागी और राहुल त्यागी की पत्नी श्रुति उर्फ शिखा त्यागी उर्फ जूली शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से फिरौती के रूप में वसूले गए 12.5 लाख रुपये में से 7.5 लाख रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है।
वारदात के यह थे मास्टरमाइंड (Hapur News)
पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस अपहरण कांड के मास्टरमाइंड सलमान और मसूद हैं, जो अपहृत युवक के चाचा के मदरसे में पढ़ चुके थे। इसी पहचान का फायदा उठाकर उन्होंने युवक के अपहरण की साजिश रची और अपने अन्य साथियों को इसमें शामिल किया। अपहरण के बाद युवक को अलीगढ़ में राहुल त्यागी के घर पर बंधक बनाकर रखा गया था, जहां उसकी निगरानी में राहुल की पत्नी भी शामिल थी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur News)
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस सफल कार्रवाई से पुलिस ने एक बड़ी वारदात का खुलासा कर पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाई है।
क्या कहते हैं एसपी
फाजिल अपहरण कांड का खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद,7.5 लाख नकदी व हथियार बरामद#hapur #hapurpolice #hapurnews #uppolice @hapurpolice @digrangemeerut @Uppolice pic.twitter.com/YhAmgDsN41
— khabarwala24 (@khabarwala24) April 23, 2026
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



