Hapur News चेतावनी के बावजूद नहीं मानी ड्राइवर ने बात, युवक ने गंवाया हाथ

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हाफिजपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक युवक को अपनी बांह गंवानी पड़ी। पीड़ित परिवार ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। क्या है पूरा मामला […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हाफिजपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक युवक को अपनी बांह गंवानी पड़ी। पीड़ित परिवार ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी मीरा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र चन्द्रप्रकाश 13 अप्रैल 2026 को दिल्ली से घरेलू सामान लेकर टेम्पो (छोटा हाथी) से बदायूं जा रहा था। रास्ते में युवक ने कई बार चालक राहुल को तेज गति से वाहन न चलाने की चेतावनी दी, लेकिन चालक ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया।

लापरवाही से चलाकर टेम्पो को डिवाइडर पर चढ़ा दिया (Hapur News)

आरोप है कि 13 अप्रैल की सुबह करीब 3 बजे जब वाहन जेएमएस स्कूल के सामने पार्थ ढाबा के पास पहुंचा, तो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टेम्पो को सड़क के बीच डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इससे वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से रगड़ता हुआ रुक गया। हादसे में चालक के बाईं ओर बैठे चन्द्रप्रकाश का बायां हाथ बुरी तरह कुचल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का हाथ काटना पड़ा (Hapur News)

घायल को पहले चौहान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान युवक की जान बचाने के लिए उसका बायां हाथ कंधे के पास से काटना पड़ा।मीरा देवी ने बताया कि बेटे के इलाज में व्यस्त होने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकीं। अब उन्होंने थाना हाफिजपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news चेतावनी के बावजूद नहीं मानी ड्राइवर ने बात, युवक ने गंवाया हाथ Hapur news चेतावनी के बावजूद नहीं मानी ड्राइवर ने बात, युवक ने गंवाया हाथ Hapur news चेतावनी के बावजूद नहीं मानी ड्राइवर ने बात, युवक ने गंवाया हाथ Hapur news चेतावनी के बावजूद नहीं मानी ड्राइवर ने बात, युवक ने गंवाया हाथ Hapur news चेतावनी के बावजूद नहीं मानी ड्राइवर ने बात, युवक ने गंवाया हाथ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News