Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में जिला न्यायालय भवन के निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को सौंपकर जल्द से जल्द भवन निर्माण के लिए धनराशि आवंटित करने की मांग की है।
ज्ञापन में क्या बताया (Hapur News)
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह नवादा और सचिव रवि कुमार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2011 में हापुड़ को जनपद का दर्जा मिलने के बावजूद आज तक जिला न्यायालय की स्वतंत्र बिल्डिंग का निर्माण नहीं हो सका है। वर्तमान में फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी परिसर में करीब 28 न्यायालय संचालित हो रहे हैं, जबकि भविष्य में और कोर्ट स्थापित होने की संभावना है।
1975 में बनी थी मुंसिफ कोर्ट (Hapur News)
अधिवक्ताओं ने बताया कि हापुड़ में न्यायालय की शुरुआत वर्ष 1975 में मुंसिफ कोर्ट के रूप में हुई थी। उस समय केवल पांच न्यायालय संचालित होते थे और उसी के अनुरूप भवन का निर्माण किया गया था। लेकिन जनपद बनने के बाद न्यायिक कार्यों का विस्तार हुआ, जबकि भवन की क्षमता में कोई वृद्धि नहीं हुई। इसके चलते अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बजट जारी कराने की मांग (Hapur News)
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जिला न्यायालय के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है, लेकिन अब तक भवन निर्माण के लिए बजट जारी नहीं हुआ है। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
विधायक ने दिया आश्वासन (Hapur News)
विधायक विजयपाल आढ़ती ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगे और जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आवश्यक धनराशि स्वीकृत कराने का प्रयास करेंगे।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह नवादा, सचिव रवि कुमार, आबिद नबी, विजयपाल, कुलदीप कुमार, राम अवतार, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, मनोज हरित, संजीव गांधी, दिनेश कुमार आदि अधविक्ता मौजूद थे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



