Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर घोषित सार्वजनिक छुट्टी और शराब बंदी के नियम का पालन न करने वाले एक ठेका स्वामी को जिला प्रशासन ने सख्त सबक सिखाया है। जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिलखुवा में स्थित एक शराब ठेके पर30,000 का भारी जुर्माना लगा दिया।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, पिलखुवा के दिल्ली रोड पर शैलेश फार्म के पास स्थित यह ठेका आंबेडकर जयंती के दिन पूरी तरह बंद रहना था। शासन के साफ निर्देशों के बावजूद ठेका स्वामी ने नियमों की अनदेखी की और दुकान खोलकर शराब की बिक्री जारी रखी। स्थानीय सूत्रों से सूचना मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ठेका स्वामी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।
आदेशों का कड़ाई से हो पालन (Hapur News)
यह सख्त कार्रवाई शराब व्यवसाय में अनुशासन बनाए रखने और त्योहारों व छुट्टियों पर सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन की सकारात्मक पहल मानी जा रही है। जिला आबकारी विभाग ने साफ संदेश दिया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



