Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सब्जियों से लदा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कैंटर चालक मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि सब्जियां सड़क पर बिखर गईं।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, कैंटर गढ़मुक्तेश्वर की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। उपैड़ा गांव के निकट पहुंचते ही वाहन बेकाबू हो गया और पलट गया। कैंटर के पलटते ही NH-9 पर दोनों तरफ भारी जाम लग गया। पलटी हुई गाड़ी और बिखरी सब्जियों ने यातायात को पूरी तरह रोक दिया।
यह गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अन्य वाहन इसमें नहीं फंसा और किसी की जान नहीं गई। कैंटर चालक को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से पलटे कैंटर को सीधा किया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)
बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं लिखाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या यांत्रिक खराबी को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
यह की गई मांग (Hapur News)
NH-9 दिल्ली-मुरादाबाद मार्ग पर ट्रक और कैंटरों की आवाजाही काफी रहती है। ऐसे में छोटी-छोटी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन जाती है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बेहतर साइनेज, स्पीड ब्रेकर और लगातार पेट्रोलिंग की मांग की है ताकि ऐसे हादसे कम हो सकें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



