Hapur News पेटीएम के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड, एक झटके में खाते से निकले 56 हजार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsहापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए 56 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsहापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए 56 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

मोहल्ला पन्नापुरी निवासी देवेश शर्मा ने थाना हापुड़ देहात में दी गई तहरीर में बताया कि 6 अप्रैल को वह अपने घर पर मौजूद थे और उसी दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने किसी को कॉल करने के लिए अपना मोबाइल फोन देखा तो उसमें मौजूद पूरा डाटा अचानक डिलीट हो चुका था। इस स्थिति से घबराकर उन्होंने अपने फोन को दोबारा सेट किया और जरूरी एप्लिकेशन डाउनलोड किए।

- Advertisement -

संदिग्ध लेनदेन की मिली जानकारी (Hapur News)

इसके बाद जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की तो उन्हें एक संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली। जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से पेटीएम के माध्यम से 56 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। यह राशि उदयपुर स्थित एक एंटरप्राइजेज के खाते में ट्रांसफर की गई थी। पीड़ित का कहना है कि उन्हें इस ट्रांजैक्शन की कोई जानकारी नहीं थी और न ही उन्होंने किसी को इसकी अनुमति दी थी।बैंक से जानकारी करने पर संबंधित खाते से जुड़ी एक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी सामने आया है, जिसके आधार पर ठगी को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऐप से सावधान रहें और अपने बैंकिंग डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें, ताकि इस तरह की साइबर ठगी से बचा जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news पेटीएम के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड, एक झटके में खाते से निकले 56 हजार Hapur news पेटीएम के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड, एक झटके में खाते से निकले 56 हजार Hapur news पेटीएम के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड, एक झटके में खाते से निकले 56 हजार Hapur news पेटीएम के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड, एक झटके में खाते से निकले 56 हजार Hapur news पेटीएम के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड, एक झटके में खाते से निकले 56 हजार

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News