Chiraiya Web Series OTT पर ट्रेंडिंग चिरैया,वेडिंग नाइट सीन में रोने और कांपने लगे सिद्धार्थ शॉ, इंटिमेट सीन बना चुनौती

Khabarwala 24 News New Delhi: Chiraiya Web Series ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘चिरैया’ इन दिनों खूब चर्चा में है। 20 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस 6 एपिसोड वाली सीरीज ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सीरीज वैवाहिक बलात्कार (marital rape) और सहमति जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Chiraiya Web Series ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘चिरैया’ इन दिनों खूब चर्चा में है। 20 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस 6 एपिसोड वाली सीरीज ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सीरीज वैवाहिक बलात्कार (marital rape) और सहमति जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर सशक्त तरीके से बात करती है। रिलीज के दो हफ्ते बाद भी यह सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप-3 में बनी हुई है।

दिल छू लेने वाला सीन (Chiraiya Web Series)

सीरीज में अरुण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ शॉ और पूजा के रोल में प्रसन्ना बिष्ट की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है उनका वेडिंग नाइट (सुहागरात) वाला सीन। यह सीन इतना संवेदनशील और दिल को छू लेने वाला है कि शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ शॉ का बुरा हाल हो गया। वे रोने लगे और कांपने लगे थे।

- Advertisement -

शूटिंग के दौरान क्या हुआ? (Chiraiya Web Series)

अभिनेत्री प्रसन्ना बिष्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया, “सिद्धार्थ के लिए यह सीन करना आसान नहीं था। हालांकि शूटिंग से पहले इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर मौजूद थे, जो हर स्टेप बताते थे। फिर भी जब हमने पहला टेक लिया तो सिद्धार्थ अचानक रोने लगे। वे कांप रहे थे। हम सब रुक गए और उन्हें खुद को संभालने का समय दिया।”

सिद्वार्थ शा ने फीलिंग्स की शेयर (Chiraiya Web Series)

सिद्धार्थ शॉ ने भी अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए कहा, “मुझे खुद नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। शायद एक इंसान होने के नाते इंसानियत की वजह से। प्रसन्ना को मैं 5 साल से जानता हूं। हमने शूट से पहले अच्छे से रिहर्सल भी किया था। यह सब कोरियोग्राफी की तरह था, लेकिन पहला रिएक्शन रोने का आया। हो सकता है कि सीन की गंभीरता और वास्तविकता ने मुझे प्रभावित कर दिया हो। कई बार समझ नहीं आता कि शरीर और मन क्यों ऐसा रिएक्ट कर रहा है।”रिहर्सल के बावजूद सिद्धार्थ के आंसू निकल आए, जो दर्शाता है कि इस सीन को शूट करना कितना भावनात्मक रूप से भारी पड़ा।

- Advertisement -

‘चिरैया’ की कहानी और असर (Chiraiya Web Series)

सीरीज में पूजा (प्रसन्ना बिष्ट) एक नई दुल्हन के रूप में शादी के बाद वैवाहिक जीवन में शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का सामना करती है। अरुण (सिद्धार्थ शॉ) बाहर से सौम्य लगता है, लेकिन घर के अंदर उसका असली रूप सामने आता है। सीरीज इस मुद्दे को उठाती है कि शादी के बाद भी सहमति जरूरी है और “न” का मतलब “न” ही होता है।

मुख्य भूमिका में दिव्या और संजय मिश्रा भी हैं। डायरेक्टर शशांत शाह ने इसे भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट बताया है। सीरीज ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है और सोशल मीडिया पर गर्मागर्म चर्चा छेड़ दी है।

यह सीरीज महिलाओं की आवाज और सहमति के महत्व को मजबूती से सामने लाती है। कई दर्शक इसे “जरूरी” और “साहसिक” बता रहे हैं। रिलीज के 14 दिन बाद भी ‘चिरैया’ OTT पर ट्रेंडिंग जारी है, जो बताता है कि दर्शक अब गंभीर मुद्दों वाली कंटेंट को पसंद कर रहे हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News