Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना कस्बे में बुधवार सुबह एक टैंट की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना चौहान मोहल्ला स्थित पप्पू की टैंट की दुकान की बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय कुछ स्थानीय लोग सैर के लिए निकले थे। जैसे ही वे चौहान मोहल्ला के पास पहुंचे, उन्होंने एक दुकान से धुआं उठता देखा। शक होने पर उन्होंने तुरंत दुकान मालिक पप्पू को सूचना दी। सूचना मिलते ही पप्पू अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।

धूं-धूं कर जल गया लाखों का सामना (Hapur News)
जब दुकान का शटर खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। दुकान के भीतर भीषण आग लगी हुई थी और रजाई, टेंट का कपड़ा व अन्य सामान धूं-धूं कर जल रहा था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
दमकल की टीम मौके पर पहुंची (Hapur News)
घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। इसी दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और हालात को संभाला। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। प्राथमिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक और उसके परिवार के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
क्या कहते हैं सीएफओ (Hapur News)
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



