Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम पटना में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें छत से गिरकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार ग्राम पटना निवासी पप्पू मजदूरी और ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी तीन बेटियां हैं। रविवार को उसकी दूसरी बेटी माहीनूर घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गई।
परिजन को रो रोकर बुरा हाल (Hapur News)
हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में बच्ची को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।माहीनूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं गांव के लोग भी गमगीन नजर आए और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचे।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
बताया जा रहा है कि बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से उसके दो रिश्तेदार बाइक से गांव आ रहे थे, लेकिन सिंभावली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें वे घायल हो गए।थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



