टाेल अधिकारी समेत अज्ञात कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबरवाला 24 न्यूज गढ़मुक्तेश्वर : कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर स्थित टोल प्लाजा पर बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में टाेल अधिकारी सहित 15 से 20 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज गढ़मुक्तेश्वर : कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर स्थित टोल प्लाजा पर बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में टाेल अधिकारी सहित 15 से 20 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा के पानीपत स्थित हरिनगर निवासी सूरज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह पानीपत से अपनी बस लेकर यात्रियों के साथ गढ़ गंगा नेपाल से होते हुए गंगा सागर की यात्रा के लिए 6 जनवरी को चला था। जैसे ही वह शुक्रवार को अपनी बस लेकर गढ़मुक्तेश्वर के टोल प्लाजा पर पहुंचा तो वहां पर जाम लगा हुआ था। इस पर उसने फास्टटैग कटने के बाद टोलकर्मियों से इसकी शिकायत की तो उसके साथ गाली गलौच करते हुए गाड़ी से उतार लिया और 15 से बीस लोगों ने लाठी, बेल्ट, डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

- Advertisement -

रिपोर्ट में बताया गया कि तभी वहां उनका कोई अधिकारी आया जो उसे राठौर सर कह रहे थे। सबने मिलकर उसके सिर में किसी नोकली चीज से चोट मारकर घायल कर दिया। उसके साथी जो बीच बचाव कराने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर टोल अधिकारी राठौर को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News