Hapur News: दैनिक यात्रियों ने रेल मंत्री और सांसद से की ट्रेनों के ठहराव की मांग

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: दैनिक रेल यात्रियों ने रेल मंत्री और सांसद से हापुड़ स्टेशन पर यहां से गुजरने वाली नाॅन स्टाप ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की है। उन्होंने बताया इन ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा और रेलवे की आय भी बढ़ेगी। यात्रियों ने मांग की है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: दैनिक रेल यात्रियों ने रेल मंत्री और सांसद से हापुड़ स्टेशन पर यहां से गुजरने वाली नाॅन स्टाप ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की है। उन्होंने बताया इन ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा और रेलवे की आय भी बढ़ेगी।

यात्रियों ने मांग की है कि 12557 / 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 22419 / 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 22417 / 22418 महामाना एक्सप्रेस, 12391 / 12392 श्रमजीवि, 15035 / 15036 / 25036 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 13257 / 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस का हापुड़ में ठहराव कराया जाए। यात्रियों ने बताया कि नई दिल्ली तक जाने वाली शटल ट्रेन को इन नाॅन स्टाॅप ट्रेनों के कारण रास्ते में रोक कर पहले इन ट्रेनों को निकाला जाता है, इस कारण शटल ट्रेन लेट हो जाती है और यात्री अपने अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचते हैं। उन्होंने इसके साथ ही एक नई मेमू ट्रेन जो हापुड़ स्टेशन से सुबह 11 बजे गाजियाबाद के लिए और रात में दस बजे गाजियाबाद से पिलखुवा और हापुड़ स्टेशन तक चलवाने की मांग की है।

दैनिक यात्रियों ने बताया कि हापुड़, पिलखुवा से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री गाजियाबाद, दिल्ली जाते हैं। ट्रेनों के ठहराव कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अनुरोध किया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Hapur news: दैनिक यात्रियों ने रेल मंत्री और सांसद से की ट्रेनों के ठहराव की मांग Hapur news: दैनिक यात्रियों ने रेल मंत्री और सांसद से की ट्रेनों के ठहराव की मांग Add Hapur news: दैनिक यात्रियों ने रेल मंत्री और सांसद से की ट्रेनों के ठहराव की मांग Hapur news: दैनिक यात्रियों ने रेल मंत्री और सांसद से की ट्रेनों के ठहराव की मांग Hapur news: दैनिक यात्रियों ने रेल मंत्री और सांसद से की ट्रेनों के ठहराव की मांग

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News