Hapur News पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से चाचा-भतीजा घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सलाई में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सलाई में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके चाचा को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गांव सलाई निवासी शाह आलम ने बताया कि 12 मार्च 2026 की रात करीब दस बजे वह अपने परिवार के लोगों के साथ घर पर बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही अनवर अली, साजिद और इमराम उर्फ कालिया वहां आ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।

परिवार पर बोला हमला (Hapur News)

पीड़ित का आरोप है कि अनवर अली के बुलाने पर नदीम, आरिफ और कुछ अन्य अज्ञात लोग भी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग अपनी जान बचाने का प्रयास करने लगे।

धमकी देकर फरार हुए आरोपी (Hapur News)

मारपीट के दौरान शाह आलम के भतीजे राकिब पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। अपने भतीजे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे शाह आलम को भी मारपीट में चोटें आईं।घटना के दौरान पीड़ित पक्ष ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शाह आलम की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से चाचा-भतीजा घायल Hapur news पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से चाचा-भतीजा घायल Hapur news पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से चाचा-भतीजा घायल Hapur news पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से चाचा-भतीजा घायल

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News