सोनीपत: झरोठी गांव के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या से मचा हड़कंप

सोनीपत, 7 फरवरी (khabarwala24)। हरियाणा के सोनीपत जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी है।झरोठी गांव के नजदीक सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान ककरोई निवासी विजय (29 वर्ष) के रूप में हुई है। विजय सोनीपत नगर निगम में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सोनीपत, 7 फरवरी (khabarwala24)। हरियाणा के सोनीपत जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी है।

झरोठी गांव के नजदीक सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान ककरोई निवासी विजय (29 वर्ष) के रूप में हुई है। विजय सोनीपत नगर निगम में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था। शव पर तेजधार हथियार से किए गए कई गंभीर वार के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि यह हत्या की वारदात है।

पुलिस के अनुसार, विजय 4 मार्च को होली के दिन दोपहर से लापता था। परिजनों ने बताया कि शाम को उसके एक दोस्त का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकल गया था और फिर वापस नहीं लौटा। कई दिनों तक खोजबीन के बाद 7 मार्च को झरोठी के पास सड़क किनारे उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर सीआईए स्टाफ और एफएसएल की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि विजय आखिरी बार कहां गया था, उसके दोस्त का नाम क्या है और हत्या का कारण क्या हो सकता है। फिलहाल पुलिस इसे गंभीर अपराध मानकर जांच कर रही है और जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद जता रही है।

इस घटना से इलाके में लोगों में डर का माहौल है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। खरखौदा थाना पुलिस मामले के हर पहलू से छानबीन कर रही है और जल्द ही हत्यारों तक पहुंचने का दावा कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कोई जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News