टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने रनों के हिसाब से दर्ज की चौथी बड़ी जीत

चेन्नई, 19 फरवरी (khabarwala24)। अफगानिस्तान ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में कनाडा के खिलाफ 82 रन से शानदार जीत दर्ज की। यह अफगानिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी जीत रही।अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 200 रन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

चेन्नई, 19 फरवरी (khabarwala24)। अफगानिस्तान ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में कनाडा के खिलाफ 82 रन से शानदार जीत दर्ज की। यह अफगानिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी जीत रही।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी।

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज की थी। साल 2021 में खेले गए इस मैच को अफगानिस्तान ने 130 रन से जीता था। अफगान टीम साल 2024 में युगांडा के खिलाफ 125 रन से मुकाबला अपने नाम कर चुकी है। इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ही न्यूजीलैंड के विरुद्ध 84 रन से जीत दर्ज की थी।

अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने 4 ओवरों में 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यह टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की ओर से किसी गेंदबाज का तीसरा बेस्ट बॉलिंग फिगर है। फजलहक फारूकी साल 2024 में युगांडा के खिलाफ 8 रन देकर 5 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि साल 2021 में मुजीब-उर-रहमान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 20 रन देकर 5 विकेट निकाले थे। राशिद खान साल 2021 में स्कॉटलैंड के विरुद्ध 9 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

गुरुवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानी टीम ने 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इस टीम को रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.3 ओवरों में 47 रन की साझेदारी की। गुरबाज 20 गेंदों में 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 49 के स्कोर तक गुलबदीन नायब (1) का विकेट भी गंवा दिया था।

यहां से सेदिकुल्लाह अटल ने इब्राहिम जादरान के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 95 रन जोड़कर टीम को 144 रन के स्कोर तक पहुंचाया। सेदिकुल्लाह 32 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए, जहां से जादरान ने 56 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 95 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से जसकरण सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि डिलन हेलिगर ने 1 विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी। इस पारी में हर्ष ठाकर ने 24 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाए, जबकि साद बिन जफर ने 28 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

अफगान टीम से मोहम्मद नबी ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि राशिद खान ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, अजमतुल्लाह उमरजई और मुजीब उर रहमान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News