पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से मारिजैन कप्प बाहर, काउलिंग को बुलावा

ब्लोमफोंटेन, 19 फरवरी (khabarwala24)। साउथ अफ्रीका की अनुभवी ऑलराउंडर मारिजैन कप्प बीमारी की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ आगामी महिला वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है।36 वर्षीय मारिजैन कप्प को सोमवार को बेनोनी के विलोमूर पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

ब्लोमफोंटेन, 19 फरवरी (khabarwala24)। साउथ अफ्रीका की अनुभवी ऑलराउंडर मारिजैन कप्प बीमारी की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ आगामी महिला वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है।

36 वर्षीय मारिजैन कप्प को सोमवार को बेनोनी के विलोमूर पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच की पहली पारी के दौरान अपना स्पेल पूरा करने के तुरंत बाद तकलीफ महसूस हुई थी।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा, “आगे की मेडिकल जांच के बाद, प्रोटियाज महिला मेडिकल टीम ने एहतियात के तौर पर उन्हें आराम देने का फैसला किया है।”

मारिजैन कप्प की जगह, डीपी वर्ल्ड लायंस की बॉलिंग ऑलराउंडर फे काउलिंग को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। काउलिंग साउथ अफ्रीका की पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले महीने त्शवाने में नेशनल ट्रेनिंग कैंप के दौरान सिलेक्टर्स को प्रभावित किया था। वह उस टीम का हिस्सा थीं जो मलेशिया में 2025 महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में रनर-अप बनी थी।

2009 में इस फॉर्मेट में डेब्यू करने के बाद से 162 वनडे कैप के साथ मारिजैन ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टी20 खेले और क्रमशः 25/1 और 11/0 के फिगर के साथ वापसी की। इस सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर ने प्रोटियाज की हाल की इंटरनेशनल लेवल पर सफलताओं में अहम भूमिका निभाई, जिसमें भारत और श्रीलंका में 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप में रनर-अप बनना भी शामिल है।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा है, जो 2029 महिला वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन तय करती है। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 फरवरी को ब्लोमफोंटेन के मंगांग ओवल में खेला जाएगा और इसके बाद दूसरा गेम 25 फरवरी को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में आयोजित होगा। सीरीज 1 मार्च को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खत्म होगी।

साउथ अफ्रीका की महिला वनडे टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रित्स, फे काउलिंग, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डेरकसेन, लारा गुडॉल, अयांडा हलुबी, सिनालो जाफ्ता, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, टुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शंगासे, क्लो ट्रायोन और फेय ट्यूनीक्लिफ।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News