Pilibhit News चारपाई से पति बांधकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से कर दिया पांच टुकड़े, नहर में फेंक दिया शव

Pilibhit News Khabarwala24 News Pilibhit : यूपी के जनपद पीलीभीत में पत्नी ने अपने पति को रस्सी से चारपाई में बांधकर कुल्हाड़ी से शव के पांच टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को गांव के पास नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए शव के टुकड़ों की तलाश नहर में शुरू […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Pilibhit News Khabarwala24 News Pilibhit : यूपी के जनपद पीलीभीत में पत्नी ने अपने पति को रस्सी से चारपाई में बांधकर कुल्हाड़ी से शव के पांच टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को गांव के पास नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए शव के टुकड़ों की तलाश नहर में शुरू करा दी है। इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, जनपद पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर का निवासी 55 वर्षीय रामपाल मंगलवार सुबह से लापता था। रामपाल का पुत्र सोमपाल पत्नी-बच्चों के साथ गांव में दूसरे मकान में रहता है। रामपाल और उसकी पत्नी दुलारो देवी के बीच विवाद होता रहता था। बताया गया कि दुलारो देवी की दोस्ती उसके पति के दोस्त से हो गई थी। कुछ दिन पहले महिला उसी के पास जाकर रहने लगी थी। एक महीने पहले ही वह वापस गांव आई थी।

आरोपी ने पुत्र को बताया पिता घर पर नहीं है

आरोपी पत्नी ने बेटे को बताया कि उसके पिता घर पर नहीं हैं। बेटे ने अपने पिता की काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चल सका, इस पर थाने में सूचना दी गई। बेटे ने ये भी पुलिस को बताया कि उसकी मां कुछ दिन पहले ही आई है। इसको लेकर पुलिस को आरोपी पत्नी पर शक हो गया। आरोपी महिला से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पति की हत्या कर देने की बात स्वीकार कर ली।

एेसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसने अपने पति को सोते समय चारपाई से बांध दिया था। इसी बीच कुल्हाड़ी से काटकर शव के 5 टुकड़े कर दिए। शव के टुकड़ों को गांव के पास नहर में फेंक दिया। आरोपी महिला की निशानदेही पर देर शाम नहर में रामपाल के खून से सने कपड़े और बिस्तर पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस गोताखोरों की मदद से शव के टुकड़ों की नहर में तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति उसे मारता पीटता था। जमीन गिरवीं रख दी थी और बेटी की शादी करनी है। उसने अकेले ही रविवार को पति की हत्या कर दी। विभिन्न बिदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pilibhit news चारपाई से पति बांधकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से कर दिया पांच टुकड़े, नहर में फेंक दिया शव Add Pilibhit news चारपाई से पति बांधकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से कर दिया पांच टुकड़े, नहर में फेंक दिया शव Pilibhit news चारपाई से पति बांधकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से कर दिया पांच टुकड़े, नहर में फेंक दिया शव Pilibhit news चारपाई से पति बांधकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से कर दिया पांच टुकड़े, नहर में फेंक दिया शव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News