Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:जनपद की सिंभावली थाना पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को आर.के फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी भोले भाले लोगों को बातों में फंसाकर ठगी करते थे।
एेसे करते थे ठगी
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बैंक में पैसे जमा करने के लिए आने वाले भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर उन्हें अपनी बातों में उलझाकर धोखाधड़ी से उनके नोटों की गड्डी को बदलकर उन्हें कागज की गड्डी (ऊपर-नीचे असली नोट) देकर फरार हो जाते थे। आरोपी शातिर किस्म के ठग हैं जो लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।
यह किया गया बरामद
ठगे गए 14,000 रुपये
दो कागज की गड्डी ।
घटना में प्रयुक्त कार
यह हैं पकड़े गए आरोपी
प्रदीप ग्राम अजनावर थाना बिसौली जनपद बदायूं हाल पता बस्ती थाना नन्दग्राम जनपद गाजियाबाद।
सत्यप्रकाश ग्राम सिरासौल थाना बिल्सी जनपद बदायूं
पिन्टू कुमार ग्राम धर्मबाडी थाना अवतारनगर जनपद छपरा (बिहार)



