Noida News शादी के बाद पति निकला गंजा, शादी के बाद खुला सच, पत्नी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज हुई FIR

Khabarwala 24 News Noida: Noida News दिल्ली से सटे नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, उत्पीड़न और गंभीर आपराधिक आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जनवरी 2024 में हुई यह शादी अब […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Noida: Noida News दिल्ली से सटे नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, उत्पीड़न और गंभीर आपराधिक आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जनवरी 2024 में हुई यह शादी अब कानूनी विवाद में बदल चुकी है।

क्या है पूरा मामला (Noida News)

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी से पहले उनके पति संयम जैन और उसके परिवार ने कई अहम जानकारियां उनसे छुपाईं। महिला का कहना है कि विवाह से पूर्व बताया गया था कि होने वाला पति घने बालों वाला है, लेकिन शादी के बाद सामने आया कि वह पूरी तरह गंजा है और बालों का पैच लगाता है।

सच्चाई सामने आने पर चौक गई पत्नी (Noida News)

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी 16 जनवरी 2024 को संपन्न हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि केवल शारीरिक बनावट ही नहीं, बल्कि पति की आय और शैक्षणिक योग्यता के संबंध में भी गलत जानकारी दी गई। शादी के बाद जब सच्चाई सामने आई तो उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा।

महिला ने यह भी लगाया आरोप (Noida News)

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उसने उसे ब्लैकमेल किया पीड़िता का दावा है कि विदेश यात्रा के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। मामले में एक बेहद गंभीर आरोप यह भी है कि पति ने महिला पर थाईलैंड से भारत में गांजा लाने का दबाव बनाया। महिला के अनुसार, इस बात का उसने विरोध किया तो उसके साथ और अधिक उत्पीड़न किया गया।

पुलिस जांच में जुटी (Noida News)

बिसरख थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला एक बार फिर शादी से पहले जानकारी छुपाने और वैवाहिक धोखाधड़ी जैसे मुद्दों को लेकर समाज में गंभीर सवाल खड़े करता है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News