हुबली, 4 जनवरी (khabarwala24)। कर्नाटक के हुबली में रविवार को लड़कों के ग्रुप द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामले सामने आए।
पुलिस ने इन मामलों के सिलसिले में सात नाबालिगों को हिरासत में लिया है। ये मामले हुबली के शहर और अशोक नगर पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में रिपोर्ट किए गए हैं।
पुलिस ने पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) के तहत मामले दर्ज किए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
शहर थाने की सीमा में एक मामले में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन नाबालिगों ने यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
अशोक नगर पुलिस स्टेशन इलाके में दो नाबालिगों ने एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न और हमला किया। पुलिस ने बताया है कि आरोप हैं कि लड़की के पिता पर भी आरोपियों ने हमला किया था।
चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और फिलहाल उनसे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। मामलों के बारे में और जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।
इन घटनाओं के बारे में मीडिया से बात करते हुए, हुबली और धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने सलाह दी कि माता-पिता को इस बात पर पूरा ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे खाली समय में किन लोगों के साथ रहते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर बच्चे ऐसे अपराध कर सकते हैं और अपना भविष्य खराब कर सकते हैं।
पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी को बेंगलुरु साउथ जिले में मगदी पुलिस ने एक कन्नड़ यूट्यूबर को एक नाबालिग लड़की को किडनैप करने और उसे गलत तरीके से छूने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 1 जनवरी को सुबह करीब 2 बजे हुई, जब आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की से संपर्क किया, जो मगदी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर एक रिश्तेदार के घर नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रही थी। वह अपने दो दोस्तों के साथ एक कार में था, और तीनों पहले पार्टी कर रहे थे।
29 दिसंबर, 2025 को बेंगलुरु की बगलकुंटे पुलिस ने 27 साल के एक बिजनेसमैन को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (पोक्सो) एक्ट के तहत आरोपों में गिरफ्तार किया।
आरोपी ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर पीड़िता की बहन को धोखा दिया था। उसने कथित तौर पर कई महीनों में पीड़िता के घर से 75 लाख रुपए कैश और 550 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने 13 दिसंबर, 2025 को मामला दर्ज कराया था।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


