Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित नवीन मंडी के सब्जी मार्केट में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारदाना (खाली बोरी) की तीन दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
आग ने लिया विकराल रूप (Hapur)
आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों को आशंका थी कि आग आसपास की अन्य दुकानों तक न फैल जाए।
दमकल की टीम मौके पर पहुंची (Hapur)
घटना की सूचना तुरंत थाना हापुड़ देहात पुलिस और दमकल केंद्र को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हापुड़ देहात पटनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं दमकल विभाग की तीन गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के कोठी गेट निवासी जगदीश कुमार की नवीन मंडी स्थित सब्जी मार्केट में तीन दुकानें हैं, जिनमें लाखों रुपये की खाली बोरियां रखी हुई थीं।
दमकल टीम कर रही जांच (Hapur)
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


