Hapur News : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: अब होनहार बनेंगे आईएएस, इंजीनियर

Hapur News : Khabarwala24 News Hapur:एसएसवी पी.जी कालेज में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत सिविल सेवा पीसीएस, जोईई व नीट की कोचिंग हेतु कोचिंग सेन्टर का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा जी व सदर विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अभ्युदय योजना के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News : Khabarwala24 News Hapur:एसएसवी पी.जी कालेज में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत सिविल सेवा पीसीएस, जोईई व नीट की कोचिंग हेतु कोचिंग सेन्टर का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा जी व सदर विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अभ्युदय योजना के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जायेगी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित व फूल अर्पित कर किया गया। विधायक सदर विजयपाल आढती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित योजना से छात्र छात्राओं को लाभ लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। छात्रों को पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कहा कि उक्त योजना शासन द्वारा जनपद में आज शनिवार से प्रारम्भ हो गई हैं। उन्होने छात्र-छात्राओं को बताया कि किस तरीके अभ्यर्थियों को इस योजना का लाभ उठाते हुए आने वाले समय में सफलता प्राप्त करनी है।

- Advertisement -

Secretary amit jauni concerned about the launch of chief minister abhyudaya yojana in ssv pg college
Secretary amit jauni concerned about the launch of chief minister abhyudaya yojana in ssv pg college

सफलता प्राप्त करने के मंत्र दिए

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को सिविल सेवा, जे.ई.ई, नीट आदि परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के कई मंत्र दिए। जनपद की मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बताया कि दसवीं, बारहवी में औसत छात्र / छात्रा भी लगन से आगे चलकर उच्च श्रेणी का अधिकारी बन सकता है।

छात्र-छात्राओं के लिये एक मील का पत्थर साबित

महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के मंत्री अमित अग्रवाल (छावनी बालो) ने कहा कि यह कोचिंग सेन्टर जिला प्रशासन व प्रबन्ध समिति के सहयोग से शुरू हुआ है जो कि जनपद के छात्र-छात्राओं के लिये एक मील का पत्थर साबित होगा व एक वर्ष बाद आपके बीच से आई.ए.एस, पी.सीएस, डॉक्टर व इंजीनियर बनकर शहर व देश की सेवा करेंगे।

- Advertisement -

पढ़ाई का पूर्ण वातावरण का दिया भरोसा

एसएसवी पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर नवीन चन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को कॉलिज प्रशासन की ओर से पूर्ण पढ़ाई का वातावरण देने का भरोसा दिया ।

छात्रों से अनुभव किए साझा

उपजिलाधिकारी शुभम श्रीवास्तव व प्रहलाद सिंह ने भी अपने समय के अनुभवो को छात्र / छात्राओं के बीच साझा किया व कडी मेहनत करने का आहवान किया।

अभ्युदय योजना की जानकारी दी

जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने अभ्युदय योजना की जानकारी देते हुए कहा कि विभाग सभी की पढाई में हर सम्भव मदद प्रदान करेगा।

अतिथियों का आभार व्यक्त किया

उपप्रधान श्री प्रभात अग्रवाल (आलू वाले) ने अन्त में सभी अतिथियो का आभार व्यक्त कर छात्र / छात्राओं से इस अवसर का लाभ लेने का आहवान किया।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर प्रबन्ध समिति के उपमंत्री राजेन्द्र अग्रवाल ( रोशे), ऑडिटर सुशान्त बंसल, सदस्यगण उत्तम चन्द गोयल, जयभगवान गौतम, नरेन्द्र आलू वाले, मनीष कंसल (मक्खन), मंगल सेन गुप्ता, विरेन्द्र कपडे वालो सहित सभी चयनित अभ्युदय योजना के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Hapur news : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: अब होनहार बनेंगे आईएएस, इंजीनियर Hapur news : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: अब होनहार बनेंगे आईएएस, इंजीनियर Hapur news : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: अब होनहार बनेंगे आईएएस, इंजीनियर Hapur news : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: अब होनहार बनेंगे आईएएस, इंजीनियर Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News