मौजूदा व भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए स्मार्ट प्लानिंग की जरूरत: cdo

खबरwala 24 न्यूज हापुड़:  मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह (cdo) ने कहा कि जनपद हापुड़ की मौजूदा और भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए स्मार्ट प्लानिंग की जरूरत है। उन्होंने यह विचार वाटर इंडिया के सहयोग से विकास भवन के सभागार में व्यक्त किए। वाटर इंडिया की ओर से बहु पक्षीय संवाद द्वारा हित […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़:  मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह (cdo) ने कहा कि जनपद हापुड़ की मौजूदा और भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए स्मार्ट प्लानिंग की जरूरत है।

उन्होंने यह विचार वाटर इंडिया के सहयोग से विकास भवन के सभागार में व्यक्त किए। वाटर इंडिया की ओर से बहु पक्षीय संवाद द्वारा हित धारकों की कार्य क्षमता में वृद्धि विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। मुख्य विकास अधिकारी ने उम्मीद जताई कि हापुड़ अपने प्रयास और वाटर इंडिया के सहयोग से चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होगा, प्रदेश में विकास के लिए एक मॉडल बनेगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने संशाधनो की मैपिंग करने और अधिक से अधिक सदुपयोग पर बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर पुराने साल में हुए अच्छे कार्यों और नए साल में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता गंगा किनारे ग्रामों, ओ.डी.एफ प्लस कार्यों, प्राकृतिक व जैविक खेती, कुपोषण मुक्त हापुड़ व ग्रामीण पर्यटन को दिया जाएगा।इन क्षेत्रों में हुए कार्यों से प्रदेश में हापुड़ मॉडल की चर्चा होगी। वाटर इंडिया के चेयरमैन डा. अरविंद कुमार ने चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।

कार्यशाला का संचालन वाटर इंडिया की श्वेता त्यागी ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अच्छा कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। वाटर इंडिया की ओर से पहले एक कार्यशाला यहां पर की गई थी। उसमे भी जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण पर मंथन किया गया था। मंथन में प्रतिभाग करने वालों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News