बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने के बाद गौरव खन्ना ने बताया शो करने का कारण, प्रणीत मोरे के बारे में कही बड़ी बात

मुंबई, 8 दिसंबर (khabarwala24)। गौरव खन्ना ने प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और अरमान मलिक को पछाड़कर बिग बॉस 19 का खिताब जीत लिया है।अभिनेता टॉफी के साथ 50 लाख की प्राइज मनी भी अपने साथ लेकर गए हैं, लेकिन अब शो जीतने के बाद उन्होंने शो से जुड़े अनुभव और बाकी चारों कंटेस्टेंट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 8 दिसंबर (khabarwala24)। गौरव खन्ना ने प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और अरमान मलिक को पछाड़कर बिग बॉस 19 का खिताब जीत लिया है।

अभिनेता टॉफी के साथ 50 लाख की प्राइज मनी भी अपने साथ लेकर गए हैं, लेकिन अब शो जीतने के बाद उन्होंने शो से जुड़े अनुभव और बाकी चारों कंटेस्टेंट को लेकर खुलकर बात की है।

- Advertisement -

बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद गौरव खन्ना काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने khabarwala24 से खास बातचीत में बताया कि क्यों उन्होंने बिग बॉस 19 में आने का फैसला लिया है। khabarwala24 से बातचीत में गौरव ने कहा कि बिग बॉस 19 में आने के दो कारण थे। पहली वजह सलमान सर से मिलना था। मुझे उनसे पहले कभी मिलने का मौका नहीं मिला था, और मैं सचमुच उनसे मिलना चाहता था। दूसरी वजह मेरे फैन थे। वे अक्सर मुझसे कहते थे कि मैं उनसे कभी व्यक्तिगत रूप से जुड़ नहीं पाता हूं। वे मुझे सिर्फ शोज में ही देखते हैं। मैं चाहता था कि वे असली गौरव खन्ना को देखें, यह जानें कि असल जिंदगी में मैं कैसा हूं और कैसा मेरा व्यवहार है।

बिग बॉस 19 की जर्नी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिग बॉस शो नहीं, मैराथन है। मैराथन में जैसे कई उतार-चढ़ाव आते हैं, कब स्पीड कम करनी है और कब ज्यादा, और आखिर में मंजिल सिर्फ क्रासिंग लाइन होती है। बिग बॉस भी मेरे लिए ऐसा ही रहा। मैंने कई टास्क किए और जीता भी, उस वक्त मेरी मेहनत को ज्यादा सराहा नहीं गया, लेकिन आखिर में ट्रॉफी मेरे नाम ही हुई। मैं खुद अपने काम का हल्ला नहीं करता हूं, मेरे काम का शोर खुद-बा-खुद हो जाता है।

फरहाना भट्ट शो की फर्स्ट रनरअप रहीं और उन्होंने टॉप टू में गौरव को बराबर की टक्कर दी। फरहाना को लेकर गौरव ने कहा कि वे अच्छा खेलीं और सबका खेलने का अपना तरीका होता है। कोई तेज गाड़ी चलाता है, तो कोई धीरे। हालांकि गौरव को प्रणीत मोरे के लिए काफी बुरा लगा, क्योंकि दोनों की दोस्ती शो में देखने को मिली थी। गौरव ने कहा कि उन्हें बुरा लगा कि प्रणीत टॉप टू में शामिल नहीं हो पाए।

- Advertisement -

गौरव ने कहा, “हमने एक-दूसरे से वादा किया था कि दोनों सलमान सर के सामने खड़े होंगे, लेकिन जब उसे टॉप फाइव से निकाला गया, मेरी आंखों में आंसू थे।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News