टीवी इंडस्ट्री की दो लोकप्रिय अभिनेत्रियों सारा खान और रूपल त्यागी ने रचाई शादी

मुंबई, 7 दिसंबर (khabarwala24)। इन दिनों मनोरंजन जगत में भी शादियों की खुशियां छाई हुई हैं। इसी कड़ी में टीवी इंडस्ट्री की दो लोकप्रिय अभिनेत्रियों ने अपने जीवन के खूबसूरत सफर में कदम रखा है।दरअसल, टीवी जगत में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री रुपल त्यागी और सारा खान ने हाल ही में शादी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 7 दिसंबर (khabarwala24)। इन दिनों मनोरंजन जगत में भी शादियों की खुशियां छाई हुई हैं। इसी कड़ी में टीवी इंडस्ट्री की दो लोकप्रिय अभिनेत्रियों ने अपने जीवन के खूबसूरत सफर में कदम रखा है।

दरअसल, टीवी जगत में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री रुपल त्यागी और सारा खान ने हाल ही में शादी कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

अभिनेत्री सारा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष पाठक के साथ कुछ दिन पहले रजिस्टर्ड मैरिज की थी, तो अब उन्होंने धूमधाम से निकाह और सात फेरे लिए, जिसके लिए वह लाल लहंगे में सजीं, जबकि निकाह में सफेद लिबास में नजर आईं थीं। इसके बाद अब धूमधाम से हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की गई। हिंदू रीति से शादी में सारा लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में दुल्हन बनीं और सात फेरे लिए।

शादी की तस्वीरें सारा खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में सारा और कृष पाठक एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा, “मांग का ये सिंदूर, सिर्फ लाल नहीं मेरे हम का नूर है।”

इसी के साथ अभी हाल ही में अभिनेत्री रुपल त्यागी ने भी मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में नोमिश भारद्वाज के साथ शादी की है। इस शादी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड ही शामिल हुए थे। अभिनेत्री ने शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन तस्वीरों में वे लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं।

तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “बस एक खुश दुल्हन।”

अभिनेत्री रूपल त्यागी ने टीवी सीरियल ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ से घर-घर में खास पहचान बनाई थी, जिसमें उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा भी थी।

अपनी को-स्टार को शादी की शुभकामनाएं देते हुए अभिनेत्री निधि ने इंस्टाग्राम पर रूपल की तस्वीरें शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने लिखा, “नई नवेली दुल्हन को ढेर सारी शुभकामनाएं। रूपल, तुम्हारे लिए मेरा दिल खुशी से भर गया है। तुम्हारी जिंदगी प्यार और खुशियों से भरी रहे।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News