एचडी कुमारस्वामी की ‘भगवद् गीता’ को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग को विनोद बंसल का समर्थन

नई दिल्‍ली, 6 दिसंबर (आईएनएस)। विश्‍व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता विनोद बंसल ने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के स्कूली पाठ्यक्रम में भगवद गीता को शामिल करने की मांग का समर्थन किया है।वीएचपी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता विनोद बंसल ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि बिल्कुल, भगवद गीता को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्‍ली, 6 दिसंबर (आईएनएस)। विश्‍व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता विनोद बंसल ने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के स्कूली पाठ्यक्रम में भगवद गीता को शामिल करने की मांग का समर्थन किया है।

वीएचपी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता विनोद बंसल ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि बिल्कुल, भगवद गीता को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए और छात्रों को पढ़ाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दो-तीन देशों के नेताओं को गीता की प्रतियां दी हैं। कई मुस्लिम स्कॉलर्स एपीजे अब्दुल कलाम की किताबें पढ़ते थे, अपने पास गीता रखते थे और उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए इससे बहुत प्रेरणा मिली। इसलिए, इसे निश्चित रूप से पाठ्यक्रम का हिस्सा बनना चाहिए। कुछ विकृत मानसिकता के लोग हैं जो इसका विरोध करते हैं, क्योंकि वे गीता को समझ ही नहीं पाए।

- Advertisement -

वहीं, कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि अगर भगवद गीता का जिक्र अच्छे मूल्यों के संदर्भ में किया जाता है, तो उसके कुछ हिस्सों को शामिल किया जा सकता है, लेकिन दूसरे धर्मों की शिक्षाओं को भी शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि शिक्षा धर्मनिरपेक्ष रहनी चाहिए। अगर गीता को शामिल किया जाता है, तो वह सिर्फ पढ़ाई के मकसद से होना चाहिए। धर्म एक ऐसी चीज है जो हम घर पर, अपने मूल्यों, माता-पिता, बड़ों और शिक्षकों से सीखते हैं, वह सिस्टम अलग है। वहीं, अगर शिक्षा की बात करें, तो वह हमेशा तथ्‍यपरक और ज्ञान पर आधारित होनी चाहिए। उसी पर बात करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई के पीएम मोदी द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भगवद गीता भेंट करने पर आपत्ति जताने पर, कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि यह उनका निजी मामला है। पीएम मोदी, पुतिन को कोई भी किताब गिफ्ट करें, चाहे वह भगवद गीता हो या कुछ और, यह एक निजी मामला है। मेरी राय में, इस बारे में कोई आलोचना नहीं होनी चाहिए।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News