पश्चिम बंगाल: भाजपा ने सीएम ममता पर राजनीतिक फायदे के लिए ध्रुवीकरण का लगाया आरोप

कोलकाता, 6 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में लोगों की भावनाओं का ध्रुवीकरण करने के लिए अब निलंबित तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर का उपयोग करके आग से खेलने का आरोप लगाया है।भाजपा सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्‍ठ के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के लिए […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

कोलकाता, 6 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में लोगों की भावनाओं का ध्रुवीकरण करने के लिए अब निलंबित तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर का उपयोग करके आग से खेलने का आरोप लगाया है।

भाजपा सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्‍ठ के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित मालवीय ने शनिवार दोपहर को सोशल मीडिया पर लिखा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आग से खेल रही हैं। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा से आ रही खबरों ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है, जिसमें ममता बनर्जी राजनीतिक लाभ के लिए मुस्लिम भावनाओं का ध्रुवीकरण के लिए ‘निलंबित’ किए गए टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर का इस्तेमाल कर रही हैं।

मालवीय ने दावा किया था कि कबीर के समर्थकों को बाबरी मस्जिद बनाने के लिए ईंटें ले जाते हुए देखा गया था।

मालवीय ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस कबीर का समर्थन कर रही है और इस गतिविधि के लिए सुरक्षा मुहैया कर रही है।

मालवीय ने यह भी बताया कि बेलडांगा राज्य के सबसे “सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील” क्षेत्रों में से एक है, जहां झड़पों और अशांति का लंबा इतिहास रहा है।

मालवीय ने दावा किया कि यहां किसी भी अशांति से एनएच-12 अवरुद्ध हो सकता है, जो उत्तर बंगाल को राज्य के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली जीवनरेखा है। ऐसे हालात में कानून और व्यवस्था, आवाजाही और न केवल राज्य की आंतरिक एकता बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर परिणाम होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई धार्मिक प्रयास नहीं है बल्कि एक राजनीतिक कोशिश है, जिसे भावनाओं को भड़काने और वोट बैंक को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि उसने हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कबीर को निलंबित कर दिया है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News