Hapur News पालकी यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद , गुंजे जयकारे

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: भगवान श्री जगन्नाथ रथ सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में भगवान जगन्नाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। शाम के समय श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में संकीर्तन का आयोजन हुआ। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: भगवान श्री जगन्नाथ रथ सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में भगवान जगन्नाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। शाम के समय श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में संकीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

इन इलाकों में पहुंची पालकी यात्रा

पालकी यात्रा मंगलवार को कलेक्टर गंज स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर रामगंज, श्रीनगर रेलवे शिवमंदिर, रेलवे कॉलोनी, श्रीनगर गुरूद्वारा, राधापुरी से होते हुए नरेंद्र गोयल के यहां विश्राम किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पालकी में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की पालकी यात्रा में शमिल होकर जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। शाम के समय चंडी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान जगन्नाथ के संर्कीतन में भक्तों ने जमकर भगवान के नाम का आनंद उठाया और सब झूमनें लगे। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

Hapur news पालकी यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद , गुंजे जयकारे

बुधवार को यहां पहुंचेंगी पालकी यात्रा

बुधवार को पालकी यात्रा जानकी देवी धर्मशला मंदिर से प्रारंभ होकर पक्का बाग, नया पक्का बाग, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, शेर वाली कोठी, लाल कोठी, कांती प्रसाद की धर्मशाला, टीपीसी स्कूल से होते हुए केशवनगर में जित्ते के यहां विश्राम करेगी।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर राजेश, हरिओम, विनय, राकेश वर्मा, संजय, राजेंद्र, शुभम, सौरभ, गोपाल अग्रवाल, राजू, अनुराग, मोनू शर्मा, जयभगवान, सुनील जैन, मदनलाल, नरेश आदि शामिल रहे।

Hapur news पालकी यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद , गुंजे जयकारे Hapur news पालकी यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद , गुंजे जयकारे Hapur news पालकी यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद , गुंजे जयकारे

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News