Jammu भूकंप से फिर कांपी जम्मू कश्मीर की धरती

Khabarwala24News Jammu : जम्मू काश्मीर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में डर फैल गया। भूकंप में किसी प्रकार के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आपको बता दें कि पांच दिनों में जम्मू कश्मीर में यहां सातवां भूकंप है। बता दें कि, जम्मू कश्मीर को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News Jammu : जम्मू काश्मीर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में डर फैल गया। भूकंप में किसी प्रकार के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आपको बता दें कि पांच दिनों में जम्मू कश्मीर में यहां सातवां भूकंप है।

बता दें कि, जम्मू कश्मीर को भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। शनिवार दोपहर को दो बजकर तीन मिनट पर आए इए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0 मापी गई है और इसका केंद्र जम्मू प्रांत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जिला रामबन में जमीन से नीचे पांच किलोमीटर पर है।

Jammu भूकंप से फिर कांपी जम्मू कश्मीर की धरती

घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप से जमीन के हिलते ही डर के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में भूकंप शांत हो गया। इससे पहले, मंगलवार को जिला रामबन के साथ सटे जिला डोडा और कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में आए भूकंप में छह मकान क्षतिग्रसत और दो लड़कियां जख्मी हुईं थी। यह दोनों लड़कियां जिला डोडा की ही रहने वाली बताई गई हैं।

आपको बता दें कि 14 जून को पांच बार भूकंप आया। पहला भूकंप तड़के भूकंप दो बजकर बीस मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 थी, जबकि जबकि दूसरा भूकंप रिक्टर स्केल पर 2.41 की तीव्रता के साथ 2.40 बजे आया और तीसरा भूकंप सुबह 7.56 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई थी। इसी दिन सुबह साढ़े आठ बजे 3.3 की तीव्रता के साथ चौथी बार और शाम चार बजे 3.4 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन पांचों भूकंपों का केंद्र जिला किश्तवाड़ में ही था। बार बार भूकंप आने से लोगों में डर है।

Jammu भूकंप से फिर कांपी जम्मू कश्मीर की धरती Jammu भूकंप से फिर कांपी जम्मू कश्मीर की धरती Jammu भूकंप से फिर कांपी जम्मू कश्मीर की धरती

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News