Crime News:न्यायालय के आदेश पर महिला समेत के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Crime News: Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur):  न्यायालय के आदेश पर सिंभावली पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाना, षड़यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलडी निवासी माहिर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Crime News: Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur):  न्यायालय के आदेश पर सिंभावली पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाना, षड़यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलडी निवासी माहिर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी बहन सायदा की शादी करीब 20 साल पहले गांव फरीदपुर सिंभावली निवासी मंजूर के साथ हुई थी। जिसके दो बेटे थे। वर्ष 2007 में सायदा की मौत हो गई। जिसके बाद लगभग पांच साल पहले मंरूर ने इलाहाबाद निवासी मरियम से अपने परिजन की सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली थी।

- Advertisement -

बताया गया कि इससे गुस्सा होकर मंजूर की मां ने अपनी संपत्ति की वसीयत उसके दोनों भांजों के नाम कर दी थी। जिसकी जानकारी मिलने पर आरोपियों ने उसके भांजे फरदीन और नदीम की हत्या करने की धमकी दी। आरोप है कि 12 अक्तूबर 2022 को मंजूर और मरियम ने षड़यंत्र के तहत फरदीन की हत्या कर उसका शव रेलवे लाइन पर डाल दिया। आरोपियों ने रेल हादसा बताकर बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतक के शव को सुपुर्द -ए-खाक कर दिया। जिसके बाद दोनों आरोपी ननिहाल में रह रहे उसके दूसरे भांजे नदीम को भी हत्या की धमकी दे रहे हैं।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News