Hapur नेशनल हाईवे-9 पर नौसेना जवान से लूटपाट, बदमाश फरार

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर शनिवार सुबह करीब 4 बजे विशाखापट्टनम में तैनात नौसेना के जवान अखिल चौधरी से कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाश उनके दो बैग और मोबाइल फोन लूटकर गढ़मुक्तेश्वर की ओर फरार हो गए। पीड़ित की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर शनिवार सुबह करीब 4 बजे विशाखापट्टनम में तैनात नौसेना के जवान अखिल चौधरी से कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाश उनके दो बैग और मोबाइल फोन लूटकर गढ़मुक्तेश्वर की ओर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर निजामसर निवासी अखिल चौधरी, जो 2022 में नौसेना में भर्ती हुए थे, इन दिनों छुट्टियों पर घर आए थे। शनिवार को दिल्ली से कैब बुक कर हापुड़ लौट रहे थे। एनएच-9 पर एक रेस्टोरेंट के पास उतरने के बाद उन्होंने अपना सामान कैब से निकाला। एक बैग में जिम का सामान और दूसरे में कपड़े व कागजात थे। अपने भाई निखिल को फोन कर आने को कहा।

करीब 15 मिनट बाद दिल्ली की ओर से आई स्विफ्ट कार में सवार कुछ लोगों ने उनके पास रुककर गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके बैग और मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur)

सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News