Hapur News बसपा पालिकाध्यक्ष पति श्रीपाल सिंह का किया जोरदार स्वागत

Hapur News  Khabarwala24News Hapurः दिल्ली रोड पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी के पति और वरिष्ठ बसपा नेता श्रीपाल सिंह का लोगों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। श्रीपाल सिंह ने सभी का चुनाव में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। शहर में कराया जाएगा चहुंमुखी विकास कार्य दिल्ली रोड पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News  Khabarwala24News Hapurः दिल्ली रोड पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी के पति और वरिष्ठ बसपा नेता श्रीपाल सिंह का लोगों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। श्रीपाल सिंह ने सभी का चुनाव में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

शहर में कराया जाएगा चहुंमुखी विकास कार्य

दिल्ली रोड पर संजय सोढ़ी के यहां स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। श्रीपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका वायदा है कि जिस विश्वास के साथ शहर की जनता ने उनकी पत्नी पुष्पा देवी को पालिकाध्यक्ष बनाया है उस विश्वास को वह कायम रखेंगे। बिना भेदभाव किए शहर में चहुमंखी विकास होगी। हापुड़ एनसीआर का प्रमुख जिला है। यहां रहने वाले लोगों को सभी मूलभूत सुविधा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि शहर में अधिक से अधिक विकास कार्य हो सके। जहां काफी समय से विकास कार्य नहीं हुए हैं वहां प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराएं जाएंगे।

Guest of honor at reception1
Guest of honor at reception1

शहर में तेजी से कराएं जाएं विकास कार्यः संजय सोढ़ी

संजय सोढ़ी ने कहा कि सभी ने विश्वास कर पुष्पा देवी का चुनाव में वोट देकर समर्थन किया है। चुनाव में जो -जो वायदे किए गए, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराए जाएं। इसके साथ ही शहर में बंदरों और कुत्तों की जो बड़ी समस्या है उसका समाधान कराया जाए। इसके साथ ही जिन मोहल्लों में सड़कें जर्जर है, पानी की पाईप लाइन जर्जर है, या नहीं हैं, स्ट्रीट लाइट की दिक्कत आदि समस्याओं का प्राथमकिता के आधार पर समाधान कराया जाए।

बसपा की सदस्यता दिलाई

कार्यक्रम में बसपा के जिलाध्यक्ष डाक्टर ए.के.कर्दम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए। सरदार समरजीत, संजय सोढ़ी, मनीष आदि ने बसपा को जिलाध्यक्ष ने बसपा की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का संचालन पारितोष गर्ग कलुवा पेट्रोल पंप वालों ने किया।

 

यह रहे मौजूद

पूर्व पालिकाध्यक्ष सतीश चेयरमैन, सरदार हरविंदर सिंह, सरदार मान सिंह, रणजोध सिंह बिल्ला, देवेंद्र विमल, डाक्टर ए.पी.जे अग्रवाल, नरेश वर्मा, अनिल, अमित आहूजा सोनू, विकल्प आदि मौजूद थे।

Hapur news बसपा पालिकाध्यक्ष पति श्रीपाल सिंह का किया जोरदार स्वागत Hapur news बसपा पालिकाध्यक्ष पति श्रीपाल सिंह का किया जोरदार स्वागत Hapur news बसपा पालिकाध्यक्ष पति श्रीपाल सिंह का किया जोरदार स्वागत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News