अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का भारत दौरा कितना फायदेमंद, क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस पर विदेश नीतियों के विशेषज्ञ रोविंदर सचदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि इस मीटिंग का उद्देश्य अफगानिस्तान और भारत के बीच संबंधों के लिए एक नई जमीन तैयार करना है।तालिबान ने अगस्त […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस पर विदेश नीतियों के विशेषज्ञ रोविंदर सचदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि इस मीटिंग का उद्देश्य अफगानिस्तान और भारत के बीच संबंधों के लिए एक नई जमीन तैयार करना है।

तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर अपना कब्जा जमाया था। इसके बाद से किसी तालिबान नेता का यह पहला भारत दौरा है। khabarwala24 से बातचीत के दौरान विदेश नीतियों के विशेषज्ञ रोविंदर सचदेव ने कहा कि अफगानिस्तान के साथ भारत के अच्छे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं।

हो सकता है कि अब समय आ गया है कि भारत-अफगानिस्तान के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत करें। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान मानता है कि अफगानिस्तान उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारी इच्छा होनी चाहिए कि हम पाकिस्तान को अफगानिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंध गहरे करने का मौका न दें। इसलिए भारत और अफगानिस्तान के लिए दोनों देशों में कूटनीतिक, शांति और मानवीय कारणों के लिए एक अच्छा मौका है।”

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित होने के बावजूद अमीर खान मुत्ताकी की यात्रा तालिबान की अंतर्राष्ट्रीय वैधता की खोज को किस प्रकार दर्शाती है? इस पर रोविंदर सचदेव ने कहा कि आज के दौर में भारत ग्लोबल अफेयर्स में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इंटरनेशनल वैधता के लिए भारत के साथ अच्छे संबंध रखना और चैंपियन की तरह अपने पक्ष में रखना तालिबान के लिए फायदेमंद होगा।

अफगानिस्तान में कई मुद्दे और कई समस्याएं हैं, जिसका समाधान होना जरूरी है। अगर तालिबान इन मुद्दों से सही तरीके से निपटता है तो हो सकता है कि भारत उसके साथ अच्छे दोस्त की तरह खड़ा हो।

वहीं चीन-भारत डायरेक्ट फ्लाइट को लेकर उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच फ्लाइट शुरू होना एक अच्छा कदम है। करीब 5 साल तक चीन और भारत के बीच कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं था। भारत ने चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा की शुरुआत की। इसका मतलब है कि दोनों देशों के बीच व्यापार और लोगों का एक्सचेंज होगा। दोनों देशों का पौराणिक इतिहास रहा है। हां, हमारे बीच सीमा विवाद है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि हम इस विवाद के समाधान की ओर आगे बढ़ें।

अमेरिका के टैरिफ के खिलाफ भारत को लेकर पुतिन के बयान पर रोविंदर सचदेव ने कहा कि पुतिन का बयान बिल्कुल जरूरी है, लेकिन हमें किसी विश्व नेता की जरूरत नहीं है कि वो हमें बताएं कि भारत मजबूती से खड़ा है या फिर भारत क्या फैसले ले रहा है। हां, हमारे दोस्त इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया दे रहे हैं और समर्थन कर रहे हैं तो हम हमेशा स्वागत करेंगे। पुतिन का बयान ये दर्शाता है कि रूस भारत को एक मजबूत दोस्त की तरह देख रहा है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News