CLOSE

Hapur News: बालिकाओं ने दिखाए अद्भूत कतब

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News: khabarwala 24 News Hapurः विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे शिविर में मंगलवार को बालिकाओं ने अद्भुत करतब कर, सशक्त होने का प्रमाण दिया। बुधवार को निकाले जाने वाले शौर्य संचालन की भी रूप रेखा तैयार की।

बालिकाओं ने कला का किया प्रदर्शन

कार्यक्रम में बालिकाओं ने प्रशिक्षण में सीखी कलाओं का प्रदर्शन किया। आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाना, गूलेल चलाना, संतुलन बनाना और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का सुंदर मंचन किया। बौद्धिक स्तर पर बालिकाओं को अपनी संस्कृति के बारे में बताया गया। बालिकाओं ने दैनिक दिनचर्या में संस्कृति को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

बुधवार को होगा शौर्य संचालन

वहीं, जिला उपाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने बताया कि बुधवार को शाम पांच बजे से शौर्य संचालन होगा, जो एसएसवी इंटर कॉलेज से शुरू होगा, तहसील होते हुए अतरपुरा चौपला, गोल मार्केट, कोठीगेट, बुलंदशहर रोड, तहसील चौपला होते हुए वापस एसएसवी इंटर कॉलेज में समापन होगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-