बिना अनुमति निकाल रहे थे महाराणा प्रताप की शोभा यात्रा, पुलिस ने रोका

Khabarwala24 News Garhmukteshwar(Hapur):बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलम नगर सहित छह गांवों में सोमवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई, लेकिन पुलिस ने बिना अनुमति का हवाला देकर सभी शोभायात्रा को रोक दिया गया। ग्रामीणों को पुलिस ने समझा दिया, जिसके बाद ग्रामीण ने शोभा यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। क्या […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Garhmukteshwar(Hapur):बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलम नगर सहित छह गांवों में सोमवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई, लेकिन पुलिस ने बिना अनुमति का हवाला देकर सभी शोभायात्रा को रोक दिया गया। ग्रामीणों को पुलिस ने समझा दिया, जिसके बाद ग्रामीण ने शोभा यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

Add2
Add2

क्या था मामला

सोमवार की सुबह आलम नगर गांव में आयोजित की गई शोभायात्रा में डीजे, बैंड आदि के साथ ग्रामीण महाराणा प्रताप के जयकारें लगा रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पहुंच गए और शोभायात्रा की अनुमति मांगी। अनुमति न होने पर उन्होंने शोभायात्रा को निकालने से मना कर दिया। मामले की सूचना पुलिस उपाधीक्षक स्तुति सिंह को दी गई। सूचना पर वह भी पहुंच गई। जहां पर ग्रामीणों के साथ उन्होंने बैठक कर बताया कि उच्च अधिकारियों के सख्त आदेश है कि किसी भी सूरत में बिना अनुमति के शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।

पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के अन्य पांच गांवों में भी इस प्रकार की शोभा यात्रा निकाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि अन्य स्थानों पर निकाले जाने वाली शोभा यात्रा को भी मना कर दिया गया है। बिना अनुमति के शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। किसी को भी शोभायात्रा निकालनी है तो वह अनुमति ले सकता है। अनुमति में दी गई शर्तों का पालन करने पर ही शोभायात्रा निकाली जाएगी।

बिना अनुमति निकाल रहे थे महाराणा प्रताप की शोभा यात्रा, पुलिस ने रोका बिना अनुमति निकाल रहे थे महाराणा प्रताप की शोभा यात्रा, पुलिस ने रोका बिना अनुमति निकाल रहे थे महाराणा प्रताप की शोभा यात्रा, पुलिस ने रोका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News