US Missile Attack On Iran अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी ठेंगे पर रखता है ईरान, एक्टिव कर दी मिसाइलें, सुप्रीम लीडर ने अमेरिका को दी धमकी

Khabarwala 24 News New Delhi : US Missile Attack On Iran अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बम बरसाने और टैरिफ लगाने की धमकी दी। ट्रंप की इस धमकी के बाद ईरान की सेना ने हमले की स्थिति में जवाब देने के लिए मिसाइलों को तैयार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश भर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : US Missile Attack On Iran अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बम बरसाने और टैरिफ लगाने की धमकी दी। ट्रंप की इस धमकी के बाद ईरान की सेना ने हमले की स्थिति में जवाब देने के लिए मिसाइलों को तैयार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में अंडर ग्राउंड फैसिलिटी में मौजूद मिसाइलें लॉन्च के लिए तैयार स्थिति में हैं। यह अंडर ग्राउंड फैसिलिटी हमलों का सामना करने के लिए डिजाइन की गई हैं। वहीं ईरानी सुप्रीम लीडर ने भी पलटवार की धमकी दी है।

बातचीत को खारिज किया ईरान ने (US Missile Attack On Iran)

पिछले सप्ताह ईरान ने अमेरिका के साथ सीधे बातचीत को खारिज कर दिया था। ट्रंप ने NBC न्यूज को बताया कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारी बातचीत कर रहे थे। हालांकि इसे लेकर विस्तार से कुछ नहीं कहा। इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘अगर वे समझौता नहीं करते, तो बमबारी होगी। यह बमबारी ऐसी होगी, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। ईरान की ओर से सीधी बातचीत से इनकार करने के बाद यह ट्रंप का पहला बयान है, जो आक्रामक नीति को दिखाता है।

- Advertisement -

ईरानी सुप्रीम लीडर ने दी धमकी (US Missile Attack On Iran)

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने कहा कि अगर अमेरिका ट्रंप की बमबारी की धमकी पर अमल करता है, तो उसे ‘मजबूत जवाबी हमला’ झेलना पड़ेगा। खामेनेई ने कहा, ‘अमेरिका और इजराइल की दुश्मनी हमेशा से रही है। वे हमें हमले की धमकी देते हैं, तो उन्हें निश्चित रूप से करारा जवाब मिलेगा। अगर अमेरिका ईरान के अंदर अशांति पैदा करने की कोशिश करता है। जैसे पहले के वर्षों में हुआ था, तो ईरानी जनता खुद इससे निपट लेगी।

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की धमकी (US Missile Attack On Iran)

ट्रंप ने रूस और ईरान दोनों पर सेकेंडरी टैरिफ की धमकी भी दी। यह एक ऐसा टैरिफ है जो किसी देश के सामान खरीदने वालों को प्रभावित करते हैं। उन्होंने वेनेजुएला के तेल खरीदने वालों पर टैरिफ का ऐलान किया था। ट्रंप ने यह नहीं बताया कि वह किस तरह का टैरिफ लगा सकते हैं। पहले कार्यकाल में ट्रंप ने 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका को बाहर कर लिया था। इस डील में ईरान के परमाणु गतिविधियों पर सख्त पाबंदियां थीं, बदले में राहत दी थी।

अमेरिका कर रहा हमले की तैयारी! (US Missile Attack On Iran)

ट्रंप अगर ईरान पर बम गिराने की बात कर रहे हैं तो यह कोई खोखली धमकी नहीं है। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी कर ली है। दरअसल अमेरिका हिंद महासागर में मौजूद डिएगो गार्सिया में बी-2 बमवर्षकों को इकट्ठा कर रहा है। यह सटीक हमलों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्टील्थ विमान हैं, जो वायु रक्षा प्रणालियों से बच सकते हैं। मालदीव से यह लगभग 700 किमी दक्षिण में है। इस द्वीप का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए हो सकता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News