Whatsapp new feature वीडियो मेसेज भेजने का आया शानदार फीचर, जानिए क्या कुछ है खास

Whatsapp new feature Khabarwala24 News New Delhi : वॉट्सऐप (Whatsapp) में वीडियो मेसेज भेजने के शौकीन यूजर्स के लिए शानदार फीचर आया है। इस नए फीचर के जरिए यूजर अब वॉट्सऐप में 60 सेकंड तक के वीडियो को रिकॉर्ड और सेंड कर सकेंगे। Wabetalnfo की रिपोर्ट के अनुसार फटाफट वीडियो मेसेज सेंड करने के लिए […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Whatsapp new feature Khabarwala24 News New Delhi : वॉट्सऐप (Whatsapp) में वीडियो मेसेज भेजने के शौकीन यूजर्स के लिए शानदार फीचर आया है। इस नए फीचर के जरिए यूजर अब वॉट्सऐप में 60 सेकंड तक के वीडियो को रिकॉर्ड और सेंड कर सकेंगे। Wabetalnfo की रिपोर्ट के अनुसार फटाफट वीडियो मेसेज सेंड करने के लिए कंपनी चैट विंडो के माइक्रोफोन आइकन में ही ऑप्शन दे रही है। यूजर वीडियो मेसेज सेंड करने के लिए इस माइक्रोफोन को टैप कर सकते हैं। टैप करने के बाद यह माइक्रोफोन वीडियो कैमरा आइकन में बदल जाएगा। Wabetalnfo ने इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

जल्द आएगा सभी यूजर्स के लिए फीचर

शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप वीडियो कैमरा बटन को देख सकते हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि भेजे गए या रिसीव हुए वीडियो मेसेज को देखने के लिए उस पर टैप करके उसके साइज को बड़ा करना होगा। यह फीचर अभी डेवेलपिंग फेज में है। रिपोर्ट के अनुसार इसे अभी वॉट्सऐप बीटा फॉर ios 23.12.0.71 और वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.23.13.4 के लिए रोलआउट किया गया है। यह फीचर अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही रिलीज हुआ है। बताया गया कि आने वाले दिनों में कंपनी इसे और यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है।

जल्द सुविधा मिलने की उम्मीद

वॉट्सऐप Whatsapp के इस नए फीचर की मदद से भेजे जाने वाले वीडियो मेसेज रियल-टाइम होते हैं और इससे उनकी अर्जेंसी प्री-रिकॉर्डेड वीडियो मेसेज के मुकाबले बढ़ जाती है। खास बात है कि कंपनी अपने वीडियो मेसेज को भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन ऑफर कर रही है। इन वीडियो मैसेज को सीधे ऐप से फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा। इन मेसेज को फॉरवर्ड करने के लिए आपको पहले इन्हें स्क्रीन रिकॉर्डिंग करके सेव करना होगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसके स्टेबल वेरिएंट को जल्द ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी।

Whatsapp new feature वीडियो मेसेज भेजने का आया शानदार फीचर, जानिए क्या कुछ है खास Whatsapp new feature वीडियो मेसेज भेजने का आया शानदार फीचर, जानिए क्या कुछ है खास Whatsapp new feature वीडियो मेसेज भेजने का आया शानदार फीचर, जानिए क्या कुछ है खास Whatsapp new feature वीडियो मेसेज भेजने का आया शानदार फीचर, जानिए क्या कुछ है खास

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News