Weather Today क्या दिल्ली में आज भी होगी बारिश? इन राज्यों में बरसेंगे मेघ,IMD का अलर्ट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather Today गुरुवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण यहां का मौसम सुहाना हो गया है। अचानक हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं, इन दिनों उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने के सिलसिला बना हुआ है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather Today गुरुवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण यहां का मौसम सुहाना हो गया है। अचानक हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं, इन दिनों उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने के सिलसिला बना हुआ है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल रही है। इससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बादल जमकर बरस रहे हैं, जिस कारण पहाड़ों में रहने वालों के लिए बारिश अब आफत बन चुकी है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से तेज बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किन राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश

गुरुवार शाम को दिल्ली में बारिश होने से यहां का मौसम सुहाना बना हुआ है। इस दौरान तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। बुधवार को भी यहां कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार समेत वीकेंड पर भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है।

इन राज्यों के मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी से बहुत भारी बारिश, बर्फबारी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यहां हो रही बारिश

वहीं, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, अंडमान व निकोबार द्वीप, तेलंगाना, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम या भारी बारिश होने की संभावना है।

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम में काफी उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। आज (8 मई) सुबह राजधानी लखनऊ में हल्की बारिश हुई, जिसकी वजह से मौसम में ठंडक बनी हुई है। आज भी 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन, बारिश का ये असर ज्यादा दिनों तक रहने वाला नहीं हैं। आने वाले दिनों में एक बार फिर से पारा बढ़ेगा, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज भी कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। 9 और 10 मई को में पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, पश्चिमी क्षेत्र में कुछेक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

13 मई तक बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

11 मई से बार एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा और जिससे दोनों संभागों में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 13 मई तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहेगा। बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, इसके बाद एक बार फिर से 2-3 डिग्री तापमान नीचे गिरने की संभावना है।

यूपी के इन जिलो में बारिश का अलर्ट

यूपी के जिन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पश्चिमी यूपी के मथुरा, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत में बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी यूपी की बात करें तो यहां प्रयागराज, मीरजापुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, सोनभद्र और चंदौली में एक या दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं। अन्य जगहों पर मौसम शुष्क ही रहेगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News