Weather Today देश के कई राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट, जानिए देश भर के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather Today देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं दिल्ली-NCR और झारखंड में भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।मौसम विभाग के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather Today देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं दिल्ली-NCR और झारखंड में भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिन हल्के बादलों और गरज-चमक के साथ गुजर सकते हैं। 2 से 4 जून के बीच प्री-मानसूनी गतिविधियों की तीव्रता ज्यादा रहेगी। तापमान में तेज बढ़ोतरी नहीं होगी और गर्मी से फिलहाल राहत है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली एनसीआर में मौसम के उतार चढ़ाव जारी है। रविवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी का अभी से अहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दो जून से लेकर 4 जून तक आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूजनत तापमान 23 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा, दिल्ली और आसपास के शहरों में सोमवार को तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने का अनुमान है। दिल्ली में 3 से 7 जून तक तापमान 36 से 39और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री तक रहने की संभावना है।

यूपी में पूरब से पश्चिम तक बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। रविवार शाम को नोएडा-गाजियाबाद समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश आई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को भी इन इलाकों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में आज तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 30-50 की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यूपी में उमस भरी गर्मी का करना पड़ेगा सामना

वहीं पूर्वी यूपी के जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में तेज धूप की वजह से यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में आज बारिश होगी। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भी एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, यहां किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। प्रदेश में बारिश का ये सिलसिला 5 जून तक जारी रहेगा। इस के बाद 6 जून से मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

यूपी में 6 जून से बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग की मुताबिक अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आएगा। उसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में अचानक 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और फिर 3-5 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी। 6 जून से भीषण गर्मी का दौर शुरू होने का अनुमान है।

यूपी के इन जनपदों में बारिश की संभावना

यूपी में आज नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, संभल, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में तेज आंधी के साथ ज्यादातर जगहों पर बारिश होगी।सहारनपुर, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, मेरठ, हापु़ड़, अमरोहा, मुरादाबाद, लखीमपुरखीर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, मीरजापुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाज़ीपुर, चंदौली और सोनभद्र में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

खराब मौसम की वजह से 14 उड़ानें डायवर्ट

दिल्ली में रविवार शाम खराब मौसम की वजह से हवाई अड्डे पर कुल 14 उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया और सैकड़ों उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। एक सूत्र ने बताया कि मौसम खराब हो जाने की वजह से शाम 4.30 से 6.10 बजे के बीच 14 उड़ानों का मार्ग बदला गया। उड़ानों से संबंधित मामलों पर नजर रखने वाली वेबसाइट च्फ्लाइट रडारज् के अनुसार, रविवार को हवाई अड्डे पर 350 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।

उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत में झमाझम बारिश

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश जैसे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कई राज्यों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। कोंकण-गोवा और लक्षद्वीप में भी तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की सम्भावना जताई गई है। यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।मध्य प्रदेश समेत बिहार,ओडिशा, समेत तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तराखंड में इन दिनों लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। जून में भी पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पांच दिनों से ठंडी हवाएं और बादलों की आवाजाही ने मौसम को सुहाना बना दिया है। खासतौर पर जून की शुरुआत में धूप से लोग परेशान रहते हैं, लेकिन इस बार बादलों ने इसकी छुट्टी कर दी है।

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

मौसम विभाग की माने तो आज भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम की इस उठापटक ने गर्मी की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है और लोगों के लिए जून की शुरुआत को खास बना दिया है। सोमवार को देहरादून में आंशिक रूप से बादल बने रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज झोकेदार हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

गुजरात के 21 जिलों में भारी बारिश का

गुजरात में पिछले दो-तीन दिनों से छिटपुट बारिश हो रही है और आज भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 7 जून तक छिटपुट हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज दक्षिण गुजरात के अलावा भावनगर, मेहसाणा, गांधीनगर, अरावली और छोटा उदेपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने बताया कि 15 दिन बाद यानी 15जून के बाद मानसून अधिक सक्रिय हो जाएगा, इसलिए अगले 15 दिनों तक बारिश की संभावना अभी कम ही है। जबकि बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, द्वारका जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

असम में बाढ़ से 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

असम में बाढ़ और भूस्खलन से 2 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 10 हो गई है। रविवार को 20 से अधिक जिलों में 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 7 बड़ी नदियां उफान पर हैं।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में मौसम की बात करें, तो बीते रविवार को हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप से बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते हरियाणा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। बता दें कि बीते रविवार (1 जून) को सिरसा जिले में सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज भी हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो 2 जून को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की 25 से 50 फीसदी संभावना है।

इसके अलावा 3 जून को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75 फीसदी बारिश होने की संभावना है। वहीं, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिले में 25 से 50 फीसदी बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News